Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु: खदान व टाउनशिप क्षेत्रों में 25 से 31 मार्च तक मनाया जायेगा स्वच्छता पखवाड़ा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu :  सेल की किरीबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन के तत्वावधान में 25 से 31 मार्च तक खदान व टाउनशिप क्षेत्रों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा. इसके तहत विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा. किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय व महाप्रबंधक राम सिंह ने आज किरीबुरु खदान के सेलकर्मियों और ठेका श्रमिकों को स्वच्छता को लेकर शपथ भी दिलाई. उन्होंने बताया की आगामी 25 मार्च को जेनरल ऑफिस प्रांगण में सुबह 10 बजे से स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा. 26 मार्च को पीसीएस स्कूल में 10 बजे से और एचआरडी सेंटर में शाम तीन बजे से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

29 मार्च को स्वच्छता जागरुकता अभियान का आयोजन

28 मार्च को सुबह 10 बजे से पीसीएस में निबंध, लेख-पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता, 29 मार्च को सुबह 10 बजे से बैंक मोड़ क्षेत्र में स्वच्छता जागरुकता अभियान व नुक्कड़ नाटक, 30 मार्च को सुबह 11 बजे से सभी विभागों में हाउस किपिंग प्रतियोगिता व 31 मार्च को समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह एचआरडी सेंटर में 10.30 बजे से आयोजित की जायेगी. शपथ ग्रहण समारोह में सहायक महाप्रबंधक प्रवीण कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा, सुमित कुमार, रोहित टोप्पो, विजय गुप्ता आदि दर्जनों लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : ओबीसी">https://lagatar.in/maheshwar-sahu-sitting-on-a-three-day-hunger-strike-demanding-reservation-for-obcs/">ओबीसी

को आरक्षण देने की मांग को लेकर तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे महेश्वर साहू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही