Search

 
 
 

किरीबुरु : नक्सलियों की तलाश में कोबरा, सीआरपीएफ व पुलिस कोल्हान जंगल में घुसी

 
Kiriburu (Shailesh Singh): टोंटो व गुआ सीमांत थाना अन्तर्गत सारंडा व कोल्हान आरक्षित वन क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन तेज किया पुलिस. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 24-25 फरवरी की मध्य रात्रि कोबरा, सीआरपीएफ व झारखण्ड पुलिस के सैकड़ों पदाधिकारी व जवान अचानक विभिन्न वाहनों पर सवार होकर गुआ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जंगलों में पहुंचे. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-fire-broke-out-after-explosion-in-firecracker-factory-in-kaushambi-4-people-burnt-alive/">यूपी

: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले, कई झुलसे
तीन अलग-अलग टुकड़ियों में बंटकर गुआ व रोवाम के बीच से जंगल के अंदर प्रवेश किया. इन जवानों को ग्रामीणों ने कारो नदी को पार कर टोंटो थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोल्हान जंगल में भी जाते देखा गया. सूत्रों अनुसार नक्सलियों की गतिविधियां की सूचना के बाद हीं इन जवानों को अचानक मूवमैंट किया गया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-criminals-shot-dead-a-young-man-angry-people-blocked-the-road/">लातेहार

: अपराधियों ने घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या की, आक्रोशितों ने सड़क जाम की
उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार की देर शाम टोंटो थाना क्षेत्र के बांदाबेड़ा गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबीर के संदेह में झोलाछाप डॉक्टर जितेन लागुरी की गोली मारकर हत्या उसके घर के सामने गोली मार कर दी थी. इस घटना के बाद से हीं पुलिस, कोबरा व सीआरपीएफ नक्सलियों की घेराबंदी करने में लगी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही