Search

 
 
 

किरीबुरु : नारियल लदा पिकअप वैन सारंडा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी सुरक्षित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा थाना अन्तर्गत सारंडा घाटी में  बड़ाजामदा-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर झाड़बेड़ा गांव के समीप पिकअप वैन (ओडी14एए-3704) दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह वाहन नारियल लोड कर ओडिशा के बालेश्वर से सारंडा होते हुए राउरकेला जा रहा था. घटना शुक्रवार की देर एक बजे की है. इस दुर्घटना में वाहन के चालक व खलासी को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आयी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Kiriburu-Van-Palta-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/raid-in-lohardaga-jail-many-objectionable-items-found/">लोहरदगा

जेल में छापेमारी, मिले कई आपत्तिजनक सामान
घटना के बावत चालक ने बताया कि रात लगभग एक बजे भारी वर्षा हो रही थी. उसी दौरान वाहन का ब्रेक मारने पर वाहन एक किनारे जाकर पलट गया. मोड़ होने की वजह से वाहन की रफ्तार कम थी. इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. घटना की सूचना पाकर छोटानागरा थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा घटनास्थल पर सुबह पहुंचे और वाहन को उठाने में सहयोग किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही