Search

किरीबुरू : ट्यूशन फीस मामले में सेलकर्मियों व मजदूर यूनियनों की हुई सामूहिक जीत : अफताब

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेलकर्मियों के सात माह के बकाये ट्यूशन फीस मामले में बीएमएस की इकाई मेघाहातुबुरू श्रमिक संघ श्रेय लेने का कार्य नहीं करे. क्योंकि यह लड़ाई झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ समेत तमाम मजदूर संगठनों ने संयुक्त रुप से लड़ी थी, ना कि केवल बीएमएस. उक्त बातें झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ मेघाहातुबुरू के महासचिव अफताब आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है. उन्होंने कहा है कि सात माह का ट्यूशन फीस मिलने की घोषणा प्रबंधन द्वारा किया जाना सभी सेलकर्मियों व मजदूर यूनियनों की सामूहिक जीत है. बीएमएस के पदाधिकारी किसी भी उपलब्धि पर खुद ही श्रेय लेने का गलत कार्य न करें. इससे मजदूरों व सेलकर्मियों की एकता पर आघात पहुंचता है. उन्होंने कहा कि एक चना कभी भी भांड़ नहीं फोड़ सकता, एकता में ही बल है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-api-district-committee-honored-los-incharge-and-assistant-los-incharge/">चाईबासा

: लोस प्रभारी व सहायक लोस प्रभारी को एपीआई जिला कमेटी ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp