Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : टी-10 डे-नाईट ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू क्रिकेट क्लब की ओर से मंगलवार को दूसरा टी-10 डे-नाईट ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय, विशिष्ट अतिथि जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक भी के सुमन, सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार, सुलभ दीक्षित, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा मौजूद थे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मुखर्जी ब्रदर्स बड़ाजामदा एवं गब्बर एकादश जोड़ा के बीच खेला जा रहा है. मुखर्जी ब्रदर्स ने टॉस जीत क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला टॉप स्ट्राईकर चक्रधरपुर एवं किसान एकादश गुवा के बीच तथा तीसरा मुकाबला पहले मुकाबले तथा दूसरे मुकाबले की विजेता टीमों के बीच देर रात खेला जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-raping-a-minor-in-parsudih-convicted-27-to-be-sentenced/">जमशेदपुर

: परसुडीह में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, 27 को सुनाई जाएगी सजा

झारखंड-ओडिशा की 32 टीमें ले रही हिस्सा

[caption id="attachment_619681" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/25rc_m_263_25042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैच का बल्लेबाजी कर शुभारंभ करते हुए सीजीएम[/caption] प्रतियोगिता के मैचों पर वर्षा का खतरा भी मंडरा रहा है. क्योंकि आसमान में काले बादल छाये हुये हैं और रह-रह कर बूंदा-बांदी भी हो रही है. अपने संबोधन में सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि अब किरीबुररू में खिलाड़ियों के लिये स्वर्ण जैसा माहौल हो गया है. इस सफलता के पीछे सेल प्रबंधन व स्थानीय खिलाड़ियों का आपसी बेहतर तालमेल है. यहां विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी अपना प्रतिभा दिखाने आ रहे हैं. अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने से अन्य खिलाड़ियों का खेल में भी सुधारा होगा. इस प्रतियोगिता में झारखंड-ओडिशा की 32 टीमें भाग ले रही है. विजेता टीम को 50 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उप विजेता को 30 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी के अलावे बेहतर खिलाड़ियों के लिये अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित है. इस दौरान इशान सिंह कठोते, चंदन, अनमोल पांडेय, फरहान आलम, जशांक बोहरा, सुचीत, सत्यम कुमार, विश्वजीत मुखर्जी, विक्की, हर्ष राय, अजय सांडिल, युधिष्ठिर महाकुड़, आलम अंसारी आदि सैकड़ों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-spot-execution-of-26-applications-at-the-energy-fair-of-the-electricity-department/">जमशेदपुर

: विद्युत विभाग के ऊर्जा मेला में 26 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही