Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : संचार सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान, जरूरी कार्य प्रभावित

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु क्षेत्र में एयरटेल व जीओ की संचार सेवा 25 सितम्बर से ठप है. इससे  यहा के लोगों का सम्पर्क दूसरे शहरों से पूरी तरह से कट गया है. संचार सुविधा के अभाव में सरकारी कार्य भी प्रभावित हो रहे है. संचार सेवा फेल होने का वास्तविक कारण नहीं पता चल पाया है.  लेकिन कल शाम हुई भारी बारिश के दौरान वज्रपात होने से शायद एयरटेल के टावर में खराबी आने या उपकरण जलने की संभावना जताई जा रही है. दुर्गापूजा के दौरान प्रायः लोग अपने परिजनों, बाहर रहने वाले दोस्तों आदि से सम्पर्क करते है. ऑन लाइन मार्केटिंग व पैसों का लेन-देन करते हैं. जो संचार सेवा फेल होने की वजह से पुरी तरह से प्रभावित हो गया है. कुछ लोग जरुरत पड़ने पर झारखंड से सटे ओडिशा सीमा में जाकर नेटवर्क तलाश कर लोगों से बात कर रहे हैं और अपने जरुरी कार्य कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gamharia-police-launched-a-campaign-against-drug-addicts-and-racketeers/">आदित्यपुर

: गम्हरिया पुलिस ने नशेड़ियों व अड्डेबाजों के विरुद्ध चलाया अभियान [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही