Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : हंगामा करने वाले शराब दुकान के सेल्समैन के खिलाफ शिकायत दर्ज

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू के प्रोस्पेक्टिंग चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में हंगामा मामले को लेकर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है. इस मामले में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार प्रजापति ने शराब दुकान के सेल्समैन रंजन कुमार व अन्य के खिलाफ किरीबुरू थाना में लिखित शिकायत की है. उत्पाद विभाग ने उक्त कार्रवाई बीते 10 मई की रात शराब दुकान के सेल्समैन द्वारा एक ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-dinesh-kumars-son-yash-got-82-marks-in-12th/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता दिनेश कुमार के पुत्र यश को 12वीं में मिला 82% अंक

उत्पाद विभाग की टीम ने की जांच

इससे सम्बंधित एक विडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें ग्राहक को फंसाने के लिए सेल्समैन दुकान में रखी शराब की बोतलों को तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा था. उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को उक्त दुकान में पहुंचकर जांच पड़ताल की. जांच के दौरान दो सेल्समैन गायब मिले, जबकि दो सेल्समैन वहां मौजूद थे. गायब सेल्समैन रंजन पर ही शराब की बोतल तोड़ने का आरोप लगा है. किरीबुरू पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है. दूसरी तरफ इस घटना के बाद शराब दुकान संचालक ने उक्त दुकान के चारों सेल्समैन को हटाकर नया सेल्समैन नियुक्त कर दिया है. उक्त दुकान का स्टॉक भी जांच में सही पाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही