Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : चिड़िया खदान के मजदूरों के शोषण के खिलाफ बड़कुवंर गागराई से की गई शिकायत

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की चिड़िया खदान प्रबंधन और मुख्य नियोक्ता ठेका कंपनी एनएसपीआईएल की मिली भगत से मजदूरों का शोषण चरम पर है. इस मामले को केंद्र सरकार के पास रखने को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ चिड़िया के महासचिव गंगा ठाकुर ने पूर्व मंत्री बड़कुवंर गागराई से मांग की. बड़कुवंर गागराई झारखंड मजदूर संघर्ष संघ द्वारा आयोजित मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में बतौर अतिथि गुवा के कारो नदी तट पर शामिल हुये थे. गंगा ठाकुर ने कहा कि चिड़िया खदान के ठेका कर्मियों को कभी भी समय पर मजदूरी भुगतान नहीं किया जाता है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-will-agitate-for-the-demand-of-construction-of-dilapidated-road-from-kotgarh-to-jeteya-badapaseya/">किरीबुरू

: कोटगढ़ से जेटेया, बड़ापासेया की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण करेंगे आंदोलन

यूनियन सभी विभागों में कर रही है पत्राचार 

दुर्गा पूजा से पहले मिलने वाली बढोतरी पैसा और 16 महीने का एरियर नही दिया जा रहा है. सेल कम्पनी भी मजदूरों की मांगो को लेकर कोई गंभीर नही दिखती है. प्रशासन से भी सहयोग नहीं मिल रहा है. वर्क ऑर्डर के अनुसार खदान में हीं पीस रेट पर काम करवाने की जगह ठेकदर मनमानी तरीके से अन्यत्र जगह भेज कर मजदूरों से काम करवा रही है. दुबिल गांव के 60 मजदूर पीस रेट में काम की मांग को लेकर पिछले 6 महीना से घर में बैठे हैं. उन लोगो की मांग पर अभी तक करवाई नहीं हो रही है. यूनियन द्वारा सभी विभागों में पत्राचार किया जा रहा है. लेकिन कोई सुनने व समाधान करने को तैयार नहीं है. इस दौरान जेएमएसएस के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय, चिड़िया के उपाध्यक्ष चरकू पान, राजीव सांडिल, हैरान सुरीन, पॉवल होरो, संतोष कच्छप, बिदु चंपिया, गुनाय चाम्पिया आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-district-administration-engaged-in-preparations-for-maghi-purnima-fair/">साहिबगंज

: माघी पूर्णिमा मेला की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही