Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में गड़बड़ी की शिकायत

Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिमी सिंहभूम जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क में व्यापक अनियमितता बरते जाने की शिकायत पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने प्रधानमंत्री से की है. उन्होंने प्रधानमंत्री को इससे संबंधित पत्र लिखा है और जांच की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि पश्चिम सिंहभूम जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है. यह योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगारों को भी रोजगार से जोड़ना है. इस योजना के तहत कम पूंजीवाले संवदेक भी कार्य कर सकते है. लेकिन संबंधित विभाग के सरकारी पदाधिकारियों एवं माफियाओं की मिलीभगत से एक प्रखंड से कई स्वीकृत योजनाओं को एक पैकेज के तहत निविदा आमंत्रित कर बड़े ठेकेदारों को कार्य का आवंटन किया जा रहा है. इससे एक जगह से ही भ्रष्ट पदाधिकारियों एवं राजनेताओं को एकमुश्त कमीशन लेने में सुविधा होती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-seminar-organized-in-the-commerce-department-of-xite-college/">जमशेदपुर

: एक्सआईटीई कॉलेज के वाणिज्य विभाग में छात्र संगोष्ठी आयोजित

माफियाओं को सीधा लाभ पहुंचाने का हो रहा प्रयास

पश्चिम सिंहभूम जिला एक गरीब आदिवासी बहुल इलाका है. यहां कम पूंजी वाले संवेदक है जो चार-पांच करोड़ रुपये तक का कार्य आसानी से कर सकते है. लेकिन भ्रष्ट नौकरशाहों द्वारा तीन-चार करोड़ को एक पैकेज बनाकर 15 से 20 करोड़ की निविदा कर बड़े माफियाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है. ऐसे में दो से पांच करोड़ तक के पंजीकृत संवेदक निविदा में भाग भी नहीं ले सकते. इस योजना का विकेन्द्रीकरण किया जाना चाहिए. एक प्रखण्ड के भिन्न-भिन्न सड़कों को पैकेज बनाकर निविदा करना बड़े माफियाओं को सीधा लाभ पहुंचाना है. एक ओर इस जिला में व्यापक स्तर पर डीएमफटी फंड की लूट हो रही है, वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को भी सुनियोजित तरीके से लूट का जरिया बनाया जा रहा हैं. पत्र के जरिए अनियमितता पर रोक लगाने और स्वीकृत की गई योजनाओं को अलग-अलग निविदा निकाल कर स्थानीय संवेदकों को भी कार्य करने का अवसर प्रदान करने की मांग की गई है. पूर्व विधायक ने इस पत्र की प्रतिलिपि झारखंड के मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री एवं सचिव को भी भेजी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही