Search

 
 
 

किरीबुरु : सीजीएम व एसडीओ आवास वाले रोड का निर्माण शुरू

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु प्रबंधन द्वारा किरीबुरु टाउनशिप क्षेत्र की तमाम जर्जर सड़कों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कर दिया है. यह सड़कें दशकों से खराब व जर्जर स्थिति में थी. वर्तमान में सीजीएम व एसडीपीओ आवास वाली सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इससे पहले डी टाईप, थाना रोड, नर्स क्लोनी, क्लब रोड, नेताजी चौक, पार्क लाईन आदि सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/ed-raids-mla-amba-prasads-hideout-for-the-second-day/">विधायक

अंबा प्रसाद के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी
इसके बाद चर्च रोड, मैदान रोड, मुर्गापाडा़ आदि क्षेत्र की जर्जर सड़क का निर्माण होगा. हालांकि इस जर्जर सड़क का निर्माण हेतु पहले चरण में गिट्टी डालने का कार्य हो चुका है. वर्षों बाद एक साथ टाउनशिप की प्रायः सड़कों का निर्माण कार्य होने से शहरवासियों में हर्ष का माहौल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही