Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सिविल सर्जन की लापरवाही से स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण कार्य अधर में लटका

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सिविल सर्जन, चाईबासा की लापरवाही और उदासीनता से स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है. विदित हो कि नोवामुण्डी प्रखण्ड अन्तर्गत किरीबुरु में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन निर्माण पूर्व से निर्मित जर्जर स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन को तोड़कर किया जाना था. यह कार्य मनोहरपुर के संवेदक राधेश्याम यादव को आवंटित किया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-killed-chudu-sirka-on-charges-of-police-informer/">किरीबुरु

: नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में की चुड़ू सिरका की हत्या
इसका एकरारनामा सख्या- 57F2/2023-24 है. संवेदक द्वारा कार्य प्रारम्भ करने के क्रम में स्थल पर पाया गया कि उक्त जर्जर भवन का जीर्णोद्धार कार्य सेल, किरीबुरु के द्वारा सीएसआर निधि से किया जा चुका है. और किरीबुरु उपस्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित चिकित्सक द्वारा नऐ भवन निर्माण का प्रस्ताव नोवामुण्डी प्रखण्ड अन्तर्गत गुवा पूर्वी पंचायत के हिरजी हाटिंग जर्जर स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन के स्थान पर निर्माण कार्य कराया जाए ताकि वहीं के ग्रामीणों को स्वास्थ्य उपकेन्द्र का लाभ मिल सकें. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-withdrew-the-petition-from-the-high-court/">हेमंत

सोरेन ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका
संवेदक द्वारा लिखित पत्र के माध्यम से भी अनुरोध किया गया है कि किरीबुरू में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन के स्थान पर गुवा पूर्वी पंचायत के हिरजी हाटिंग में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाने की अनुमति दिया जाये.लेकिन छः माह बीतने के बाद भी आज तक स्थल परिवर्तन की स्वीकृति नहीं दी गई है. संवेदक जिला का चक्कर लगा रहें हैं. इस संबंध में ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, चाईबासा के कार्यपालक अभियंता द्वारा उपायुक्त को 14 सितम्बर- 2023 को हीं पत्र लिखा गया था लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : Big">https://lagatar.in/big-breaking-hemant-sorens-arrest-case-reached-sc-hearing-to-be-held-on-friday/">Big

Breaking : SC पहुंचा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मामला, शुक्रवार को होगी सुनवाई

आज से सेल अस्पताल की प्रभारी सीएमओ का कार्य संभालेंगी डॉ नंदी

[caption id="attachment_840676" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Dr-Nandi-Jerai.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डॉ नंदी जेराई.[/caption] Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल के नया अतिरिक्त सीएमओ प्रभारी (एम एंड एचएस) डॉ नंदी जेराई को बनाया गया. इस संबंध में सेल, बीएसएल, बोकारो मुख्य अस्पताल के सीएमओ डॉ बी बी करुणामय ने आदेश जारी किया है. उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि 31 जनवरी को सेल अस्पताल किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के अतिरिक्त सीएमओ प्रभारी डॉ मुन्ना कुमार की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप इस अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नंदी जेराई अगले आदेश तक अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावे बतौर अतिरिक्त सीएमओ प्रभारी एम एंड एचएस के रुप में जिम्मेदारी संभालेगी. इसे भी पढ़ें : फरवरी">https://lagatar.in/inflation-hits-common-man-on-first-day-of-february-lpg-cylinder-becomes-costlier/">फरवरी

माह के पहले दिन आम आदमी पर महंगाई की मार, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा
उल्लेखनीय है कि डॉ नंदी जेराई नेत्र रोग की बेहतर डाक्टर के अलावे विशेषज्ञ हैं. वह अब तक हजारों नेत्र रोगियों के आंखो का सफल आपरेशन कर चुकी है. कई बार मोतियाबिंद आपरेशन शिविर लगाकर एक साथ भारी तादाद में गरीब मरीजों का आंख का आपरेशन किया है. उनके नेतृत्व में सेल अस्पताल किरीबुरु में भारी सुधार होने की आशा सेलकर्मी व ग्रामीण जनता कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-no-relief-to-hemant-soren-from-hc-hearing-to-be-held-again-on-friday/">BREAKING

: हेमंत सोरेन को HC से आज कोई राहत नहीं, शुक्रवार को फिर होगी सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही