Search

 
 
 

किरीबुरू : जल्द शुरू होगा तितलीघाट-बहदा सड़क का निर्माण कार्य

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के छोटानागरा पंचायत अंतर्गत सबसे चर्चित तितलीघाट-बहदा सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. इसके लिए सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से निविदा निकाली जा चुकी है. इस मामले में आस के संयोजन सुशील बारला  ग्रामीणों को गुमराह कर सस्ती राजनीति करने का कार्य नहीं करें. उक्त बातें यूथ इंटक के मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा के करीबी राजेश सांडिल ने कही है. उन्होंने कहा है कि बीते 22 दिसम्बर को ही रांची स्थित ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय से लगभग साढे़ पांच करोड़ रुपये की लागत से पांच किलोमीटर लंबी सड़क व पुल-पुलिया के निर्माण का टेंडर जारी किया जा चुका है. इसकी जानकारी सुशील बारला को होने के बाद उन्होंने 5 जनवरी को तितलीघाट व बहदा के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें न सिर्फ गुमराह किया है, बल्कि उन्हें आगामी 30 जनवरी को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव करने हेतु उकसाया भी है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-aituc-takes-out-motorcycle-rally-for-various-demands/">किरीबुरु

: विभिन्न मांगों को लेकर एटक ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

गुणवत्ता के साथ होगा सड़क का निर्माण 

राजेश सांडिल ने कहा कि बहदा के ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा से मिलकर उक्त सड़क का निर्माण कराने का आग्रह किया था. इसको लेकर सांसद काफी गंभीर थी. लेकिन पुरे कार्य की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग गया. उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ होगा. उन्होंने निविदा संबंधित विज्ञापन का प्रमाण भी दिखाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही