Search

 
 
 

किरीबुरू : भाजपा सारंडा महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा सारंडा महिला मोर्चा का नया अध्यक्ष गीता लागुरी को बनाया गया है. गीता लागुरी की नियुक्ति महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दुर्गाबाई बोयपाई के निर्देश पर जिला महामंत्री पुतुल पूर्ति की देखरेख में की गई. गीता लागुरी को नयी जिम्मेदारी के साथ-साथ सारंडा मंडल क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं संगठन में महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है. पुतुल पूर्ति व अन्य महिला नेत्रियों ने पार्टी का पट्टा भेंट कर गुरुवार को उनका स्वागत किया गया. मौके पर भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, उर्मिला कुमारी पंडित, पार्वती प्रिया आदि मौजूद थी. गीता लागुरी की आनन फानन में हुई नियुक्ति को लेकर भाजपा सारंडा महिला मोर्चा के अंदर विवाद गहरा गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-olympic-race-organized-on-international-olympic-day/">आदित्यपुर

: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर ओलंपिक दौड़ का आयोजन

चयन प्रक्रिया पर उठाया सवाल

सारंडा महिला मोर्चा की तत्कालीन अध्यक्ष मीरा उर्फ सपना यादव से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी या सूचना नहीं दी गई है. जिस समय यह सारा खेल चल रहा था उस समय मैं पार्टी संगठन के कार्य से दिरीबुरु पंचायत में थी. अगर सारंडा महिला मोर्चा का नया अध्यक्ष का चुनाव करना ही था तो इसके लिये अधिसूचना जारी कर लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी संगठन की सभी महिला सदस्यों को एक जगह बुलाकर नया अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से करना चाहिये था. हमें किसी के अध्यक्ष बनने से कोई नाराजगी नहीं है लेकिन प्रक्रिया गलत है. इस संबंध में युवा मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने महामंत्री पुतुल पूर्ति को निर्देश दिया था की सारंडा मंडल का अध्यक्ष को बदलना है. इसके बाद पुतुल पूर्ति किरीबुरु आयी तो हमें फोन कर बुलाया गया. जहां कार्यक्रम हुआ वहां सभी पहुंचे एवं नया अध्यक्ष के रूप में गीता लागुरी का चयन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही