Search

 
 
 

किरीबुरु : छोटानागरा ग्रामसभा के पारदर्शी ढंग से कार्य नहीं करने पर बढ़ा था विवाद : प्रकाश गोप

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा ग्रामसभा के नव नियुक्त कोषाध्यक्ष प्रकाश गोप ने पंचायत के उप मुखिया रमेश हंसदा द्वारा लगाये गये सारे आरोपों को निराधार बताते हुये आपसी सामाजिक एकता में फूट डालने वाला कदम बताया. प्रकाश गोप ने कहा कि वर्ष 2014 से 2024 तक ग्रामसभा के सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर धर्मगुटू के ही दो लोग काबिज थे. इस दौरान वे ग्रामसभा का रजिस्टर को सही से मेंटेन नहीं किये. आय-व्यय का हिसाब इन 10 वर्षों का नहीं है. रजिस्टर का कई महत्वपूर्ण पन्ना फाड़ा गया है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-bharat-jodo-nyay-yatra-reaches-bihar-from-bengal/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल से बिहार के किशनगंज पहुंची
उन्होंने कहा कि छोटानागरा पंचायत के ग्रामीणों के लिये सरकार से मिला पानी टैंकर भी पंचायत प्रतिनिधि अपने लाभ हेतु भाड़ा पर चला रहे हैं. ऐसी सूचना है कि उक्त टैंकर गंगदा पंचायत में बन रही एक सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार को दिया गया है. ऐसे में पंचायत के ग्रामीण अपना टैंकर होने के बावजूद जरूरी कार्य हेतु पानी को लेकर परेशान रहते हैं. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/security-increased-at-cm-residence-and-other-places-in-ranchi-police-forces-deployed/">

 रांची में सीएम आवास समेत अन्य स्थानों पर बढ़ाई गयी सुरक्षा, पुलिस बल तैनात
प्रकाश गोप ने कहा कि पंचायत के उप मुखिया को कहा गया था कि छोटानागरा अस्पताल में सोलर चालित जलमीनार लगाया जाये. ग्वाला बस्ती के 4 खराब चापाकल को ठीक कराया जाये. बढुईया और राकाडबरा टोला में पीसीसी सड़क व पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराया जाये. लेकिन यह कार्य नहीं किया गया. अपनी बस्ती में दो-दो जलमीनार लगाया. इससे किसी को तकलीफ नहीं है, लेकिन बाकी टोलों की भी पानी की समस्या का समाधान करना चाहिये था. वन विभाग से उपलब्ध सिलाई मशीन के वितरण में भी भारी भेदभाव किया गया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/ed-team-reached-cms-delhi-residence-and-jharkhand-bhawan/">सीएम

हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास और झारखंड भवन पहुंची ईडी की टीम
अबुआ आवास योजना के लाभुकों की सूची पहले सार्वजनिक नहीं की गई. बाद में कई बार पूछने पर बताया गया. ऐसे अनेक मामले हैं जिससे विवाद हो रहा था. उन्होंने कहा कि छोटानागरा के ग्रामीण कभी भी जाति व धर्म के आधार पर नहीं रहते हैं, बल्कि सब एक परिवार की तरह रहते आ रहे हैं. गांव के लोगों को एसटी-एससी, ओबीसी या अन्य में बांटने का कार्य उप मुखिया नहीं कर सभी को एक सूत्र में बांधने की दिशा में कार्य करें. नव गठित ग्रामसभा गांव के सभी वर्ग के लोगों के हित में बेहतर कार्य करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही