Search

 
 
 

किरीबुरु : आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक व पूर्व विधायक मुख्य सचिव से मिले

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक सुशील बारला और पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने झारखंड के मुख्य सचिव से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. सुशील बारला और मंगल सिंह बोबोंगा ने उन्हें सारंडा में सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार व न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने की जानकारी दी.उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की. उन्होंने बताया कि मनोहरपुर प्रखंड के अति सुदूर सारंडा वन क्षेत्र के छोटानागरा से कुलायबुरू तक सड़क मरम्मत व निर्माण कार्य किया जा रहा है. ठेकेदार ने योजना स्थल पर अभी तक योजना से संबंधित बोर्ड नहीं लगाई है. इससे योजना से संबंधित जानकारी नहीं मिल रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sail-tata-steel-jsw-nilanchal-steel-company-got-the-award/">किरीबुरु

: सेल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, नीलांचल इस्पात कंपनी को मिले अवॉर्ड
हतनाबुरू के पास गार्ड वॉल एवं पोंगा जंक्शन से उसरुईया के बीच किये जा रहे पुल का निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया जा रहा है. निर्माण कार्य में नदी और सारंडा जंगल के पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. निर्माण कार्य अत्यन्त ही निम्न स्तर का किया जा रहा है. कार्य में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही है. उन्होंने मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि सारंडा क्षेत्र के लिए बहुत मुश्किल से आवंटित योजनाओं पर इस तरह के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उच्च स्तरीय जांच कर संबंधित ठेकेदार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाये. उच्च स्तरीय जांच दल में अधोहस्ताक्षरी के साथ-साथ वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही