Search

 
 
 

Kiriburu : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आवेदन जमा करने उमड़ी भीड़

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म भरकर जरुरी दस्तावेजों के साथ जमा करने का कार्य 3 अगस्त से सभी पंचायतों में शुरू हो गया है. सभी पंचायत भवनों में आवेदन जमा करने हेतु महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली. खराब मौसम के बावजूद महिलायें अपने-अपने केन्द्रों पर पहुंचीं. मेघाहातुबुरु एवं किरीबुरु में बिजली कटौती की समस्या की वजह से जरुरी दस्तावेजों की छायाप्रति कराने वाली महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके अलावे सर्वर में खराबी की वजह से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के चारों पंचायतों में ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं लेकर ऑफलाइन ही कार्य हुआ. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-forest-department-cut-and-removed-the-tree-that-had-fallen-on-the-main-road-traffic-started/">Kiriburu

  : मुख्य सड़क पर गिरे पेड़ को काट वन विभाग ने हटाया, आवागमन शुरू

10 अगस्त तक आवेदन जमा लिया जाएगा

[caption id="attachment_927138" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Kiriburu-Maiyan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौजूद मुखिया व अन्य महिला पदाधिकारी.[/caption] किरीबुरु पश्चिम की मुखिया पार्वती किड़ो ने बताया कि इस योजना के तहत 10 अगस्त तक आवेदन जमा लिया जाएगा. हालांकि शनिवार को किरीबुरु पूजा पंडाल में शिविर लगना था, लेकिन वर्षा की वजह से प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल के स्वर्ण जयन्ती हॉल में यह शिविर लगाया गया. दूसरी ओर नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा एवं किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि इस पंचायत के छह वार्ड जो किरीबुरु शहरी क्षेत्र में पड़ता है वहां छह और सात अगस्त को प्रोस्पेक्टिंग पूजा पंडाल में शिविर लगाया जायेगा. आज से जमा होने वाला फार्म हीरा मुनी बारला एवं आँगनबाड़ी सेविका के पास आवेदक जमा कराते रहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही