Search

 
 
 

Kiriburu  : मां गिरि राजेश्वरी मंदिर में पूजा व भंडारे में भक्तों की उमड़ी भीड़

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :   नवरात्र की षष्ठी के दिन गिरि राजेश्वरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. हजारों लोगों ने मंदिर में पूजा की और महाभोग ग्रहण किया. मंगलवार को सारंडा फ्यूएल सेंटर के मालिक विकेश पांडेय व परिवार द्वारा पूजा व भोग का आयोजन किया गया था. झारखंड-ओडिशा के लोगों की आस्था व विश्वास का केन्द्र है गिरि राजेश्वरी का मां दुर्गा मंदिर. यह मंदिर झारखंड के किरीबुरु शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर ओडिशा सीमा से सटे जंगल व घाटी में स्थित है. ऐसे तो इस मंदिर में प्रतिदिन पूजा होती है, लेकिन दुर्गापूजा के दौरान नवरात्र में नौ दिन विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है. इन नौ दिनों तक चलने वाली पूजा में प्रत्येक दिन अलग-अलग लोग पूजा देते हैं. पूजा के दौरान दोपहर में प्रतिदिन महाभोग का आयोजन होता है. इसे भी पढ़ें :  18-19">https://lagatar.in/poster-launch-of-art-81-event-to-be-held-on-18-19-october/">18-19

अक्टूबर को आयोजित आर्ट 81 कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/12-1-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मां गिरि राजेश्वरी मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. कहा जाता है कि दशकों वर्ष पूर्व जब सेल किरीबुरु का टाउनशिप ओडिशा के बैसकैंप में था, तभी बेसकैंप के होरोमोटो टोला निवासी रामराय की गर्भवती बेटी अपनी एक मासूम बेटी को साथ लेकर अपना इलाज कराने सेल के एक वाहन से हिलटॉप जा रही थी. जाते समय मंदिर वाले स्थान पर उक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में मां व बेटी की दर्दनाक मौत हो गई थी. इसके अलावे इस स्थान पर कई दुर्घटनाएं होती रहती थी. इस घटना के लगभग दो साल बाद एक पूर्व सेलकर्मी को स्वप्न में मां दुर्गा ने घटनास्थल पर एक मंदिर बनवाने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-death-anniversary-of-ljp-founder-ram-vilas-paswan/">Adityapur

: लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनी
इसके बाद मूर्ति नामक पूर्व सेलकर्मी ने आसपास के लोगों की मदद व सेल के सहयोग से यहां एक छोटा मंदिर बनवाया और माता की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की. मंदिर बनने के बाद इस सड़क पर दुर्घटना बंद हो गयी. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पहले यहां के पुजारी पूजा कर मंदिर के बाहर प्रसाद रख देते थे. अंधेरा होने पर एक बाघ मंदिर में आता था और प्रसाद खाकर चला जाता था. कहा जाता है कि मां दुर्गा के इस मंदिर में पूरी आस्था व विश्वास के साथ जो भी कुछ मांगता है, उसकी मन्नत पूर्ण होती है. सेल, पुलिस-प्रशासन व विभिन्न संस्थानों के कई उच्च अधिकारियों की मन्नतें पूरी हुई हैं. इसे भी पढ़ें :   Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-two-arrested-with-brown-sugar-from-muslim-colony/">Adityapur

: मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही