Search

 
 
 

किरीबुरू : सीआरपीएफ डी 26 बटालियन ने सारंडा के ग्रामीणों के साथ किया योगाभ्यास

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा के थोलकोबाद में तैनात सीआरपीएफ की डी/ 26 बटालियन के सहायक कमांडेट एमके चौरसिया के नेतृत्व में 9 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है. इस अवसर पर 27 मई से 21 जून तक योगाभ्यास समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल के थोलकोबाद में ग्रामीणों के साथ मिल कर किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steels-qrt-removes-encroachment-from-bhuiandih-gwalabasti/">जमशेदपुर

: भुइयांडीह ग्वालाबस्ती से टाटा स्टील की क्यूआरटी ने हटाया अतिक्रमण

योग के बारे में दी गई जानकारी

[caption id="attachment_660796" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/crpf-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पौधरोपण करते सीआरपीएफ के पदाधिकारी व जवान[/caption] सहायक कमांडेट एमके चौरसिया ने ग्रामीणों को बताया कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है. नियमित योग करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लोग बच सकते हैं. योग शरीर में नयी उर्जा और स्फूर्ति प्रदान करती है. उन्होंने ग्रामवासियों के साथ मिल कर पर्यावरण बचाव के लिए शपथ समारोह का भी आयोजन किया. इसके तहत पौधरोपण किया गया एवं ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया. पेड़ मानव जीवन के लिए कितना उपयोगी व महत्वपूर्ण है उसकी जानकारी सारंडा के ग्रामीणों को दी गई. इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण एवं सीआरपीएफ के पदाधिकारी व जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-displeasure-among-people-due-to-non-laying-of-pipeline-of-water-supply-scheme-in-madhu-bazar/">चाईबासा

: मधु बाजार में जलापूर्ति योजना का पाइप लाइन नहीं बिछने से लोगों में नाराजगी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही