Search

 
 
 

किरीबुरु : सीआरपीएफ ने तुम्बाहाका जंगल में नक्सली बंकर किया ध्वस्त

 
  • नक्सलियों का रायफल व भारी मात्रा में सामान किया बरामद
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम जाला के घोर नक्सल प्रभावित कोल्हान आरक्षित वन क्षेत्र अन्तर्गत तुम्बाहाका के जंगलों में सीआरपीएफ-197 बटालिन के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बडी़ सफलता पायी है. यह आपरेशन सीआरपीएफ 197 बटालियन के कमांडेंट परवेश कुमार जोहरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के आदेशानुसार सीआरपीएफ 197 बटालियन की जी कंपनी के कंपनी कमांडर सह सहायक कमांडेंट चन्द्र प्रताप तिवारी के नेतृत्व में जवानों ने प्रारम्भ किया था. इसी दौरान तुम्बाहाका क्षेत्र के घनें जंगलों में सीआरपीएफ की टीम जब पहुंची तो झाडि़यों में छुपा नक्सलियों का एक बंकर मिला. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-doctor-killed-two-daughters-by-feeding-them-poison-then-committed-suicide-himself/">हजारीबाग

में डॉक्टर ने दो बेटियों को जहर खिलाकर मार डाला, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Tumbahaka.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस बंकर में 8-10 नक्सलियों के ठहरने अथवा छुपने की सुविधा थी. इस बंकर की तलाशी लेने पर नक्सलियों का एक बोल्ट एक्शन रायफल, 15-20 जोडी़ जूता, ट्रैकसूट, महिला व पुरुष नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला अन्य कपड़े व भारी मात्रा में रोजमर्मा के समान बरामद किये गये. इसके बाद सीआरपीएफ ने नक्सलियों के इस बंकर को ध्वस्त कर दिया गया. यह सीआरपीएफ के लिये बडी़ सफलता मानी जा रही है. इसे भी पढ़ें : डायन">https://lagatar.in/cruelty-to-women-in-the-name-of-witchcraft-garima-singh/">डायन

बिसाही के नाम पर महिलाओं के साथ क्रूरता : गरिमा सिंह
उल्लेखनीय है कि तुम्बाहाका व आसपास के जंगल एक करोड़ का ईनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा समेत, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, सागेन आदि बडे़ नक्सली नेताओं की शरणस्थली थी. इस क्षेत्र की पहाड़ियों में नक्सलियों ने दर्जनों बंकर बना रखे हैं. इसमें से कई बंकर को पहले हीं सीआरपीएफ ने ध्वस्त कर दिया है. बाकी के लिये निरंतर आपरेशन जारी है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-pm-modi-is-sitting-on-government-jobs-india-alliance-will-open-the-closed-doors-of-jobs/">राहुल

गांधी ने कहा, पीएम मोदी सरकारी पदों पर कुंडली मार कर बैठे हैं, नौकरियों के बंद द्वार खोलेगा इंडिया गठबंधन
इसके अलावा इस जंगल व पहाड़ों को नक्सलियों ने विभिन्न प्रकार के लैंड माईन, स्पाईक होल व बूबी ट्रैप से भी पाटकर रखा हुआ है, जिससे सीआरपीएफ को सर्च आपरेशन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सीआरपीएफ नक्सलियों का आधार ईलाका को निरंतर सीमित करते जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही