Kiriburu (Shailesh Singh) : राजाबासा गांव में सीआरपीएफ के डी (डेल्टा)-197 बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई. बता दे कि राजाबासा गांव क्षेत्र के जंगलों में सीआरपीएफ के डी (डेल्टा)-197 बटालियन के पदाधिकारियों, जवानों, कमांडेंट, महिला सहायक कमांडेंट नुपुर चक्रवर्ती एवं सुरेन्द्र बेनिवाल के संयुक्त नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ऑपरेशन चलाने के दौरान नुपुर चक्रवर्ती व सुरेन्द्र बेनिवाल ने राजाबासा गांव जाकर वहां के जरूरतमंद ग्रामीणों को जरूरत की समानें उपलब्ध कराई. ग्रामीणों को खेती व बागवानी हेतु विभिन्न प्रकार की सब्जियों के बीज, खाद, प्लास्टिक का त्रिपाल, सोलर लैम्प आदि दिया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sengel-unity-prayer-meeting-organized-in-karandih-former-mp-salkhan-murmu-participated/">जमशेदपुर
: करनडीह में सेंगेल एकता प्रार्थना सभा का आयोजन, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू हुए शामिल
: पीछे के चक्के का एक्सल टूटने से कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो घायल
: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत [wpse_comments_template]
: करनडीह में सेंगेल एकता प्रार्थना सभा का आयोजन, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू हुए शामिल
मोछू के आने की सूचना पर चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
उल्लेखनीय है कि गुवा थाना अन्तर्गत लिगुंगा, ठकुरा, कंतोड़िया आदि गांव क्षेत्र के जंगलों में 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली मेहनत उर्फ मोछू के अपने हथियारबंद दस्ते के सदस्यों के साथ आने की सूचना थी. इसी सूचना के बाद सीआरपीएफ के डी-197 के पदाधिकारियों व जवानों ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर उक्त क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रारम्भ किया. हालांकि सीआरपीएफ जब भी ऑपरेशन चलाती है तो वह अपने साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के सहायतार्थ अथवा मदद हेतु कुछ न कुछ समाने ले जाती है. जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाता है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-car-accident-due-to-breaking-of-rear-wheel-axle-two-killed-two-injured/">चक्रधरपुर: पीछे के चक्के का एक्सल टूटने से कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो घायल
सीआरपीएफ ने की अपील
सूत्रों अनुसार राजाबासा गांव के ग्रामीणों को भी सीआरपीएफ ने उक्त सामग्री देते हुये ग्रामीणों से अपील किया की वह नक्सलियों का सहयोग व साथ नहीं दें. क्योंकि नक्सली क्षेत्र व गांव के विकास के बाधक के साथ प्रतिबंधित संगठन है. वह भोले-भाले ग्रामीणों की हत्या एवं ग्रामीणों का शोषण करते हैं. सीआरपीएफ व पुलिस आपकी मददगार है. हर समस्या में आपके साथ सदैव खड़ी रहेगी. नक्सलियों के आने की सूचना पुलिस को दें ताकि क्षेत्र में शांति बहाल करने के अलावे विकास की गति को तेज किया जा सके. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bike-rider-dies-due-to-collision-of-unknown-vehicle/">बेरमो: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment