Search

 
 
 

किरीबुरू : सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ ने किया सामग्री का वितरण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित टोंटो के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका और पतातरफ गांव में मंगलवार को सीआरपीएफ ए जी-197 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत परिसम्पत्तियों का वितरण किया. यह कार्यक्रम 197 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रवेश कुमार जोहरी के दिशा निर्देशन में सहायक कमांडेंट चन्द्र प्रताप तिवारी तथा समस्त जवानों के द्वारा आयोजित हुआ. इस दौरान ग्रामीणों के बीच बारिश से बचने के लिए तिरपाल तथा रोशनी के लिए सोलर लालटेन, उच्च गुणवत्ता वाला वाटर फिल्टर और कृषि करने के लिए विभिन्न सब्जियों के बीज व खाद का वितरण किया गया. सहायक कमांडेंट चन्द्र प्रताप तिवारी ने कहा कि इन बीजों से ग्रामीण सब्जी का खेती कर स्वयं का भरण पोषण एवं बाजार में बिक्री कर आमदनी प्राप्त कर सकेंगे. इससे वे आर्थिक रूप से संपन्न बन सकेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deworming-medicine-was-distributed-to-the-children-of-marwari-hindi-middle-school/">चाईबासा

: मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय के बच्चों को कृमि की दवा का किया गया वितरण

नक्सलियों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन 

इस कार्य के द्वारा ग्रामीणों में सीआरपीएफ के प्रति विश्वास बढ़ाने तथा सहयोग करने का भाव प्रकट किया गया. इसके बाद ग्रामीणों को भोजन कराया गया एवं भविष्य में किसी प्रकार की जरूरत पड़ने पर सहयोग का आश्वासन सीआरपीएफ अधिकारियों ने दिया. बता दें कि टोंटो थाना क्षेत्र का तुम्बाहाका, पतातरफ आदि गांव व जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने लैंड माईन लगा रखा है. जगह-जगह बुबी ट्रैप बनाये गए है, इसमें पड़कर ग्रामीण व पालतू जानवरों की मौत हो चुकी है. कई ग्रामीण व जवान भी घायल हो चुके हैं. इसके बावजूद सीआरपीएफ कमांडेंट व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलिफ जान जोखिम में डाल न सिर्फ ऑपरेशन चला रहें हैं, बल्कि ग्रामीणों को भी विभिन्न समान देकर उन्हें लाभान्वित कर रहे है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही