Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सीआरपीएफ ने सारंडा के छात्र-छात्राओं के बीच खेल सामग्री का किया वितरण

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के मुर्गापाड़ा स्थित सीआरपीएफ की इक्को-26 बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के बीच जरूरी समानों व खेल सामग्रियों का वितरण किया. इसक लिए बुधवार को मुर्गापाड़ा के करुवा बस्ती स्थित दुर्गापूजा पंडाल प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह वितरण कार्यक्रम 26 बटालियन के कमांडेंट कमलेंन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर तथा द्वितीय कमान अधिकारी नारायण बलाई, सहायक कमांडेंट सह कंपनी कमांडर शिबु मल्लिक के नेतृत्व में संपन्न हुआ. अपने संबोधन में कंपनी कमांडर शिबु मल्लिक ने कहा कि सीआरपीएफ सारंडा के तमाम ग्रामीणों के दुख-सुख के साथ सदैव खड़ी है. सीआरपीएफ का काम सरकार की विकास योजनाओं को सारंडा के सुदूरवर्ती गांवों में रहने वाले अत्यंत गरीब आदिवासियों व अन्य ग्रामीणों तक ईमानदारी पूर्वक पहुंचाना व सुरक्षा देना है. हम यह कार्य निरंतर कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/ministry-of-home-affairs-issued-advisory-to-all-states-regarding-hanuman-jayanti-instructions-to-remain-alert/">गृह

मंत्रालय ने हनुमान जयंती को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की, अलर्ट रहने का निर्देश

कंबल व बीज समेत कई सामान बांटे

[caption id="attachment_599662" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/kiribiru-crpf-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित जवान व जनता[/caption] ग्रामीणों का विश्वास सीआरपीएफ के प्रति निरंतर बढ़ते जा रहा है. नक्सली सारंडा के गांवों का विकास होने देना नहीं चाहते हैं. लेकिन ग्रामीण विकास के लिए खुद आगे आएं जिससे क्षेत्र में विकास हो रहा है. सीआरपीएफ के जवान आपकी सुरक्षा व क्षेत्र में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से हैं. हम आपके सबसे बेहतर मित्र व शुभचिंतक हैं. इस कार्यक्रम में किरीबुरू पश्चिम, मेघाहातुबुरु उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के विभिन्न गांव व टोला में रहने वाले जरूरतमंदों के अलावे स्कूली बच्चों को कंबल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट सेट, सब्जियों व फसलों के बीज, एलईडी सर्च लाईट, टीना सीट, बच्चों को टॉफी आदि समान वितरित किये गये. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mangoes-and-specials-gathered-to-pay-tribute-to-martyr-raghunath-mahato/">चांडिल

: शहीद रघुनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने उमड़े आम व खास

सीआरपीएफ के पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर सीआरपीएफ एसआई सुबोध दास, सतीश कुमार, हवलदार प्रफुल्ल नाग, संजय कुमार, मानवेन्द्र सिंह, किरीबुरु पश्चिम की मुखिया पार्वती किड़ो, मेघाहातुबुरु उत्तरी की मुखिया लिपी मुंडा, मेघाहातुबुरु दक्षिणी की मुखिया प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो, उप मुखिया सुमन मुंडू, पंचायत सेवक ज्योतिष लागुरी, कुमुद हेम्ब्रम आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही