Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सीआरपीएफ ने स्कूली बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण

Kiriburu (Shailesh Singh) : सीआरपीएफ की डेट-26 एवं ई-26 बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत गुरुवार को स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया. किरीबुरू स्थित उत्कमित उच्च विद्यालय मुर्गापाड़ा में कमांडेंट कमलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान होंजोरदिरी, रांगरिंग, बंकर, काटोगड़ा, किरीबुरु, बिरसा टोली, कलैता, मिर्चीगड़ा, नुईयागड़ा, करमपदा, मुर्गापाड़ा, चेरवालोर, कुमडीह, जम्बईबुरु, बोड़दाभठ्ठी, भनगांव आदि गांवों के स्कूली बच्चों के बीच 68 स्कूल बैग, 68 कलर पेन पैकेट, सैकड़ों पेन, पेंसिल, रबड़, किताब, कॉपी एवं अन्य पाठ्य सामग्री बांटी गई. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazagon-a-team-of-26-members-left-for-odisha-for-exposure-visit-from-kumardungi/">मझगांव

: कुमारडुंगी से एक्सपोजर विजिट के लिए 26 सदस्यों का दल ओडिशा रवाना
[caption id="attachment_569860" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/02rc_m_121_02032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीआरपीएफ के पदाधिकारी बच्चों को शिक्षा के महत्व संबंधित संदेश देते[/caption]

पंचायत प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

सीआरपीएफ की डेट-26 एवं ई-26 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी नारायण बलाई एवं सहायक कमाण्डेंट शिबु मलिक ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी. इस आयोजन में किरीबुरू थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा, मुर्गापाड़ा स्कूल के प्रचार, शिक्षक, किरीबुरू पंचायत के मुखिया पार्वती किड़ो, वन विभाग से मोनिका, सीआरपीएफ ई-26 बटालियन के निरीक्षक विरेश चौहान, उपनिरीक्षक कृष्णा राम सैकिया, सउनि श्यामल सिन्हा, सि / जीडी के विनोद कुमार एवं सीआरपीएफ के अन्य जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही