Search

किरीबुरू : सीआरपीएफ एफ 26 बटालियन ने जम्बाईबुरू गांव को लिया गोद

Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल स्थित जम्बाईबुरु गांव में तीन जून को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सीआरपीएफ की एफ 26 बटालियन ने जम्बाईबुरु गांव को गोद लेने की प्रक्रिया को पूर्ण किया. इस दौरान सुबीर कुमार मंडल (सहायक कमान्डर) की अध्यक्षता में एफ 26 वीं वाहिनी सीआरपीएफ के द्वारा मिशन लाइफ फस्टाइल के लिए पर्यावरण की रक्षा करने की कड़ी में जम्बाईबरू में ग्रामवासियों को पर्यावरण बचाव के तहत पानी की बचत, बिजली बचत, बच्चों की शिक्षा, आस पास क्षेत्रों की साफ-सफाई, पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया. ग्रामीणों ने भी वन एवं पर्यावरण को बचाने का प्रण लेते हुये जागरुकता रैली निकाली. कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण व बच्चे शामिल हुये. सभी को जलपान आदि कराया गया. [caption id="attachment_656353" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/crpf-3-300x183.jpg"

alt="" width="300" height="183" /> बच्चों को जलपान कराते सीआरपीएफ जवान.[/caption] इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/zip-president-held-a-review-meeting-in-the-typical-taitangar-block-auditorium-discussed-many-issues/">सिमडेगा

: जिप अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//