Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र के जुम्बईबुरु गांव में सीआरपीएफ की एफ 26वीं वाहिनी के जवानों ने सहायक कमांडेंट सुबीर कुमार मंडल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया. यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन स्पेशल कैंपेन 3 के तहत चलाया गया. इस दौरान जवानों ने ग्रामीणों के घर के अगल-बगल उग आयी झाड़ियों की कटाई से लेकर पूरे गांव में साफ-सफाई अभियान चलाया गयी. स्वच्छता हमारे जीवन के लिए कितना महत्व रखता है, इस बारे में सहायक कमांडेंट सुबीर कुमार मंडल ने ग्रामीणों को जानकारी दी. उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपने-अपने घरों एवं पूरे गांव को निरंतर स्वच्छ रखने की अपील की, ताकि विभिन्न बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-program-on-child-safety-organized-under-school-safety-program/">चाकुलिया
: स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाल सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित [wpse_comments_template]
: स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाल सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment