Search

 
 
 

किरीबुरु : सीआरपीएफ जवानों ने 197 बटालियन का मनाया 15वां स्थापना दिवस

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के किरीबुरु के मुर्गापाड़ा स्थित डेट कार्यालय कैंप में सीआरपीएफ के जवानों ने 197 बटालियन का 15वां स्थापना दिवस 18 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ मनाया. यह समारोह सीआरपीएफ 197 बटालियन, चाईबासा के कमांडेंट परवेश कुमार जौहरी के निर्देशानुसार व कैंप में तैनात जी/197 बटालियन की महिला कंपनी कमांडर नुपुर चक्रबर्ती (सहायक कमांडेंट) के नेतृत्व में  मनाया गया. इस समारोह में सारंडा सुवन छात्रावास किरीबुरु में अध्यनरत स्थानीय गरीब आदिवासी बच्चों व उनके शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया. [caption id="attachment_362262" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/crpf-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बच्चों के साथ केक काटती नुपुर चक्रवर्ती.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jayanti-sarovar-of-jubilee-park-will-be-rejuvenated-under-amrit-sarovar-yojana/">जमशेदपुर

: अमृत सरोवर योजना के तहत जुबली पार्क के जयंती सरोवर का होगा कायाकल्प

खराब मौसम के बावजूद झूमते-नाचते नजर आये जवान 

इस कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट परवेश कुमार जौहरी ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेशानुसार सुदूरवर्ती जंगल में जहां विकास योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच रही है. इसके लिए इस क्षेत्र में तैनात हमारी सीआरपीएफ हमेशा तत्पर है. कार्यक्रम में शामिल बच्चों को उन्होंने समझाया कि शिक्षा का महत्व सभी के जीवन के लिये कितना जरूरी है. कार्यक्रम के दौरान जवानों ने `संदेशे आते हैं, मां तुझे सलाम` आदि अनेक देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांध दी. वहीं, खराब मौसम के बावजूद जवान झूमते-नाचते नजर आये. इसे भी पढ़े : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-middlemen-dominate-in-home-guard-office-have-to-pay-tribute-for-duty/">हजारीबाग:

होमगार्ड कार्यालय में बिचौलिया हावी, ड्यूटी के लिए देना पड़ता है नजराना

सालों भर जंगलों में तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करते हैं जवान

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ये जवान भले ही आज खुशियां मना रहे हैं, लेकिन सालों भर सभी मौसम व विकट परिस्थिति में जंगलों में तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करते हैं. ये बिना खाये-पिये, हमेशा लैंड माईन व नक्सलियों की गोलियों के खतरे के बीच न सिर्फ हमारी रक्षा करते हैं, बल्कि हर मुसीबत में हमारे लिये खडे़ रहते हैं. मौके पर कंपनी कमांडर नुपुर चकवर्ती के अलावा इन्स्पेक्टर विजय पाल सिंह व अन्य जी / 197 बटालियन के अधिनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : कालाबाजारीः">https://lagatar.in/black-marketing-pds-dealers-are-swallowing-ration-worth-38-crores-every-month/">कालाबाजारीः

हर माह 38 करोड़ का राशन गटक रहे पीडीएस डीलर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही