Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सीआरपीएफ ने बाईहातु स्कूल को वाटर प्यूरीफायर मुहैया कराया

Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा स्थित छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में सीआरपीएफ की डी (डेल्टा)-197 कंपनी कमांडेंट प्रवेश कुमार जोहरी के निर्देश पर तथा महिला सहायक कमांडेंट नुपुर चक्रवर्ती के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ विशेष सर्च अभियान चलाया. इस अभियान क क्रम में नुपुर चक्रवर्ती मंगलवार को अपने जवानों के साथ सारंडा के बाईहातु गांव स्थित स्कूल पहुंची. स्कूल में बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं से बात कर उनका हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-former-mla-mangal-singh-bobonga-opens-front-against-sand-smuggling/">किरीबुरू

: बालू तस्करी के खिलाफ पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने खोला मोर्चा

अपना भविष्य बेहतर बनाने का दिया संदेश

उन्होंने स्कूल में शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं देख सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बच्चों को शुद्ध पेयजल हेतु मिल्टन कंपनी का पानी फिल्टर विद्यालय प्रबंधन को उपलब्ध कराया. नुपुर चक्रवर्ती ने बच्चों को पढ़कर बेहतर इंसान बनने व अपना भविष्य बेहतर बनाने का संदेश दिया. उन्होंने विकट परिस्थिति में भी शिक्षा को नहीं छोड़ने का आग्रह किया. कहा कि सीआरपीएफ आपकी सुरक्षा व दुख-सुख में सदैव खड़ी है. आगे भी जरूरत अनुसार छात्र-छात्राओं को सीआरपीएफ 197 बटालियन द्वारा सहयोग किया जाता रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही