Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को दिखायी देशभक्ति फिल्म

Kiriburu (Shailesh Singh) : सीआरपीएफ की सी-197 बटालियन ने सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत रोवाम कैंप में देश भक्ति फिल्म प्रदर्शित की. इस दौरान ग्रामीणों के लिए रात्रि भोजन का आयोजन भी किया गया था. इसके माध्यम से ग्रामीणों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने तथा सीआरपीएफ के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया. सीआरपीएफ ने भविष्य मे किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर सहयोग का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया. पूरा कार्यक्रम कमांडेंट प्रवेश कुमार जौहरी के निर्देशन में तथा सहायक कमांडेंट सुरेन्द्र बेनिवाल की देखरेख में आयोजित किया गया. इस दौरान निरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी एवं समस्त जवानों तथा झारखण्ड पुलिस के पदाधिकारी संदीप हंसदा उपस्थित रहे. इसमें रोवाम, बुन्डू, घाटकुरी, गंगदा, राजाबासा, कदलसोकवा, कोयलसुता आदि गांव में ग्रामीण फिल्म देखने उत्साह के साथ पहुंचे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-women-of-marwari-community-performed-gangaur-immersion-after-duly-worshiping/">चक्रधरपुर

: मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गणगौर विसर्जन

नक्सलियों का प्रभाव क्षेत्र कम करने का प्रयास

उल्लेखनीय है कि रोवाम गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप सारंडा एवं कोल्हान रिजर्व वन सीमा पर स्थित है. यह पूरा क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित है. इस कैंप के आसपास के गांव पूरी तरह से नक्सल प्रभावित है, जहां रात-दिन नक्सलियों की गतिविधियां जारी रहती है. नक्सल गतिविधियों को नियंत्रित करने के साथ-साथ उनका प्रभाव क्षेत्र को कम करने को लेकर सीआरपीएफ व पुलिस निरंतर ऑपरेशन एवं जन सहयोगात्मक अभियान चला रही है. इसी के तहत ग्रामीणों में देशभक्ति का जज्बा भी फिल्मों के माध्यम से जगाते हुये उन्हें अच्छे व बुरे रास्ते का फर्क समझाने का भी कार्य ककिया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही