Search

 
 
 

किरीबुरू : नक्सलियों के गढ़ सारंडा में सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को तिरंगा के साथ बाइक रैली निकाली. इस रैली में 26वीं बटालियन के पदाधिकारी और जवान शामिल थे. इस दौरान सारंडा के नक्सल प्रभावित जुम्बईबुरु, कलैता आदि गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के बीच तिरंगा वितरण किया एवं पूरे शान से घर-घर में तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की अपील की गई. सहायक कमांडेंट सुबीर कुमार मंडल ने ग्रामीणों व बच्चों के बीच देशभक्ति का जज्बा जगाया. सभी से देशहित में कार्य करने तथा देश व समाज के दुश्मनों से दूर रहने, सहयोग नहीं करने की अपील की. यह कार्यक्रम सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के कमांडेंट कमलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर और सहायक कमांडेंट सुबीर कुमार मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. इसमें ग्रामीणों ने भी पूर्ण सहयोग किया. सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-world-elephant-day-celebrated-in-saitaba-forest-examination-center/">चाईबासा

: सायतबा वन परीक्षेत्र में मनाया गया विश्व हाथी दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही