Search

 
 
 

किरीबुरू : सीआरपीएफ के ई/26वीं बटालियन ने छः दिवसीय स्ट्रेस मैनेजमेंट कोर्स का किया शुभारम्भ

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ की ई/26वीं बटालियन ने अपने जवानों के तनाव कम करने हेतु छः दिवसीय स्ट्रेस मैनेजमेंट कोर्स का शुभारम्भ किया है. इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट एलन सेबस्टियन, सीआरपीएफ ई/26 वीं के सहायक कमांडेंट शिबू मल्लिक, किरीबुरू थाना प्रभारी फीलमोन लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया. इस कोर्स का आयोजन मेघाहातुबुरु स्थित पूजा पंडाल प्रांगण में 21 मार्च से 26 मार्च तक किया जाएगा. मंगलवार को पहले दिन स्ट्रेस मैनेजमेंट कोर्स में 70 जवान शामिल होकर विभिन्न प्रकार के तनावों से मुक्त होने के बारे में जाना. 21से 26 मार्च तक स्ट्रेस मैनेजमेंट कोर्स आर्ट ऑफ लिविंग योग शिक्षक द्वारा चलाया जाएगा. [caption id="attachment_585943" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Kiriburu-Stress-Managment-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्ट्रेस मैनेजमेंट कोर्स में शामिल पदाधिकारी व जवान.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-develop-duldu-dungri-as-a-tourist-destination/">जमशेदपुर

: डुल्डु डुंगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

जवानों व पदाधिकारियों को तनाव से मुक्त रखना कोर्स का मुख्य उद्देश्य

इस कोर्स के आयोजन के पीछे का मुख्य उद्देश्य सभी जवानों व पदाधिकारियों को तनाव से मुक्त रखना है. विभिन्न प्रकार के तनावों की वजह से जवानों ने अनेकों बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. इन घटनाओं से सीआरपीएफ जवानों के परिवार समेत समाज व देश को भी भारी नुकसान पहुंचता रहा है. जिसकी भरपाई करना मुश्किल हो जाता है. क्योंकि एक जवान को तमाम प्रकार के प्रशिक्षण में काफी पैसा व मेहनत लगता है. लेकिन उसमें से कोई एक जवान मामूली तनाव की वजह से स्वयं की अथवा दूसरों की जान तक ले बैठता है. इस कोर्स के दौरान योगा, अध्यात्म आदि सभी प्रकार की शिक्षा दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही