Search

 
 
 

किरीबुरू : सीएसडब्ल्यूआर संस्था ने सारंडा की महिलाओं को स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गंगदा गांव में यूनिसेफ की सहयोगी संस्था सीएसडब्ल्यूआर के सहयोग से गर्भवती, धात्री महिलाओं तथा ग्रामीण को खान-पान से संबंधित पोषण, स्तनपान, हाथ धोने की विधि एवं तरीका की जानकारी देकर जागरूक किया गया. इस दौरान एमसीपी कार्ड जैसे मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड के संकेतों को समझाया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य से संबंधित साफ-सफाई के बारे में बहुत ही विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और अपने परिवारिक स्थिति को सुधारने एवं संवारने की सीख दी गई. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-fire-broke-out-due-to-collision-between-chassis-and-trailer-one-driver-burnt-to-death-the-other-serious/">चांडिल

: चेचिस व ट्रेलर में टक्कर से लगी आग, एक चालक की जलकर मौत, दूसरा गंभीर
ग्रामीण क्षेत्रों की सभी महिलाओं को यह बताया गया कि वह अपने बच्चे को जन्म से छह माह तक सिर्फ मां का ही दूध पिलाएं. इससे बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा और विभिन्न बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी. बैठक में सीएसडब्ल्यूआर के मनोहरपुर प्रखंड के सोशल मोबिलाइजर जयराम माझी, गंगदा गांव के मुण्डा बिरसा सुरीन, डाकुवा बंगरा चकिया, सेविका सुश्मिता सुरीन एवं ग्रामीण आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-demand-for-construction-of-toilets-in-meena-bazaar-shopkeepers-launched-signature-campaign/">किरीबुरू

: मीना बाजार में शौचालय निर्माण की मांग, दुकानदारों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही