Search

किरीबुरू : जैतगढ़ में अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन की दादागिरी से ग्राहक परेशान

Kiriburu (Shailesh Singh): उत्पाद अधीक्षक, एसडीओ से लेकर किसी भी अधिकारी के पास जाकर शिकायत करो, हमारा कोई भी कुछ बिगाड़ नहीं सकता. ऐसा कहना है जैतगढ़ स्थित एक अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन का. जानकारी के अनुसार जैतगढ़ के ज्यादातर अंग्रेजी शराब की दुकानों से सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर निरंतर शराब बेची जा रही है. जब ग्राहक इसका विरोध करते हैं तो सेल्समैन ग्राहक के साथ भिड़कर गलत बर्ताव करते हैं. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-one-day-kharif-crop-workshop-organized-for-farmers/">मझगांव

: किसानों के लिए एक दिवसीय खरीफ फसल कर्मशाला आयोजित

मनमानी से लोगों में है भारी आक्रोश

शराब दुकान के इस सेल्समैन द्वारा यह भी कहा जाता है कि विशेष आदेश के तहत एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचा जाता हैं. क्योंकि उन्हें उत्पाद विभाग के अधिकारियों से लेकर अपने कंपनी के अधिकारियों के पास भी हिस्सा पहुंचाना पड़ता है. अधिक दाम पर शराब बेचने की शिकायत आप कहीं भी जाकर करें, मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता. उल्लेखनीय है कि इस शराब दुकान से अंग्रेजी शराब व बीयर की प्रत्येक बोतलों पर सरकारी दर से 10 से लकर 40 रुपये तक अधिक पैसा लिया जा रहा है. इससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर भी सेल्समैन की सच्चाई वायरल करने का कार्य किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp