Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए 40 हजार रुपए

Kiriburu (Shailesh Singh) : बोलानी टाउनशिप के शांतिनगर निवासी अनिल कुमार पासवान के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से साइबर अपराधियों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिए. भुक्तभोगी अनिल कुमार पासवान ने बताया कि वे 6 मई को किसी निजी काम से बड़ाजामदा गए थे. उसी दिन शाम 4.30 बजे के करीब बड़ाजामदा राम मंदिर के निकट हिटाची एटीएम से उन्होंने 1500 रुपये निकाले और अपने निवास स्थान बोलानी शांतिनगर आ गए. अगले दिन बोलानी एसबीआई बैंक के निकट एटीएम में रुपये निकासी करने गए तो पाया की उनके पर्स मे एटीएम कार्ड नहीं है. इसके बाद एटीएम कार्ड खो जाने के संदेह में उन्होंने बैंक अधिकारी से संपर्क कर अपने एटीएम कार्ड को बंद कराया. इसके बाद बैंक पासबुक को अपडेट कराया तो पता चला कि उनके खाते से 40 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-of-the-countrys-first-international-hijaz-academy-in-kapali/">जमशेदपुर

: कपाली में देश का पहला इंटरनेशनल हिजाज एकेडमी का शिलान्यास

शिकायत के लिए थाने का काटना पड़ा चक्कर

उक्त निकासी बड़बिल एसबीआई बैंक के निकट एटीएम से 10-10 हजार रुपये कर तीन बार एवं बैंक ऑफ बडौदा बड़बिल के एटीएम से 10 हजार रुपये एक बार किया गया है. पैसे निकासी का कोई भी मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर भी नहीं आया. इस संबंध में पीड़ित अनिल कुमार ने लिखित शिकायत बोलानी थाने में की है. बोलानी थाना से यह कहा गया कि बड़बिल एटीएम से निकासी हुई है, इसलिए बड़बिल थाने मे शिकायत दर्ज कराये. भुक्तभोगी अनिल कुमार पासवान ने बड़बिल थाने मे पुनः संबंधित घटना का जिक्र करते हुए लिखित आवेदन दिया. बड़बिल थाना के अधिकारी ने बोलानी थाने से फोन पर बात करके बोलानी मे शिकायत दर्ज कराने की बात कही. बाद में बोलानी थाने में ही शिकायत दर्ज की गई. फिलहाल पुलिस मामल की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही