Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : साइबर ठग ने हार्डवेयर दुकानदार के 4800 रुपये उड़ाए

Kiriburu (Shailesh Singh) : साइबर अपराधी ने अपने आप को भारतीय सेना का अधिकारी बता कर सोमवार सुबह मेन मार्केट के हार्डवेयर दुकानदार ऐनुल को ठगा. साईबर अपराधी ने ऐनुल से अपने बैंक खाते में 4800 रुपये का ट्रांजेक्शन करा लिया. घटना के संबंध में ऐनुल ने बताया कि सोमवार को मोबाईल नंबर 8876165085 व 7656929956 से मेरे नम्बर 9470375965 पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपने आप को भारतीय सेना का अधिकारी बताते हुये कहा कि सीआरपीएफ कैंप किरीबुरु में 6 डब्बा डिस्टेम्पर चाहिये. आप डिस्टेम्पर लेकर सीआरपीएफ कैंप के बाहर 100 मीटर की दूरी पर खडे़ रहें. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-bjp-leader-demands-opening-of-closed-mines-of-saranda/">किरीबुरु

: भाजपा नेता ने सारंडा की बंद खदानों को खुलवाने की मांग की

बाद में उसे पता चला की वह ठगी का शिकार हो गया है

दुकानदार 6 के बजाये वह 3 डिब्बा डिस्टेम्पर लेकर सीआरपीएफ कैंप से थोड़ी दूर जाकर खड़ा हो गया. उसके बाद साईबर अपराधी ने दूसरे नम्बर से कॉल कर ऐनुल के फोन पे पर 1 रुपया भेजा और आने का कन्फर्म किया. उसके बाद उसने पहले 2800 व दोबारा 2000 रूपये अपने नम्बर पर डालने बोला. इसके बाद उसने 4800 रूपया साईबर अपराधी के खाते में डाल दिया. उसके बाद उसने बोला कि वह सभी पैसा एक साथ हमारे अधिकारी आपके खाते में भेज देंगे. बाद में पता चला की वह ठगी का शिकार हो गया है.साईबर अपराधी किरीबुरु शहर व यहां के दुकानदारों के बारे में पूरी जानकारी रखे हुए है. वह शहर के विभिन्न दुकानदारों को ठगी का शिकार बनाने के लिए फोन कर रहा है. अनेक दुकानदार इनके जाल में फंसने से बच गये हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-no-respite-from-cold-in-west-singhbhum-temperature-dropped-by-3-5-degrees/">चाईबासा

: पश्चिम सिंहभूम में ठंड से राहत नहीं, तापमान 3.5 डिग्री लुढ़का
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही