Search

 
 
 

किरीबुरु : आसमान में छाये काले बादल, भीषण गर्मी से मिली थोड़ी राहत

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु समेत सारंडा जंगल क्षेत्र में आज शुक्रवार की अहले सुबह से ही आसमान में काले और घने बादल छाये हैं. बादलों की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आयी है. साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने किरीबुरु में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जतायी है.

पिछले तीन से चार दिनों से आसमान से बरसा रहा आग  

बता दें कि पिछले तीन से चार दिनों से पूरे क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही थी. किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जैसे ठंडे शहर का तापमान भी बीते दिनों 39-40 डिग्री तक पहुंच गया. ऐसे में यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि अब काले बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचायी है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही