Search

 
 
 

किरीबुरु : लोकेश्वर मंदिर तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु स्थित लोकेश्वर मंदिर तालाब में 21 जून की शाम लगभग 5 बजे एक व्यक्ति का शव देखा गया. इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी अभय कुमार सिंह और मेन मार्केट निवासी भोला गिरी ने तालाब में घुसकर उक्त शव को बाहर निकाला. मृतक का नाम मेघाहातुबुरु निवासी मालू करुवा (35 वर्ष) है. मृतक के परिवार का कोई सदस्य नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मालू करुवा मिर्गी बीमारी से ग्रसित था और नशा भी करता था. वह लोगों के घर से मांग कर खाना खाता था. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-child-scorched-due-to-hot-weather-admitted-to-community-health-center/">मनोहरपुर

: गर्म माड़ से बच्चा झुलसा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
आज उसे शाम लगभग 5 बजे तालाब किनारे बैठकर कुछ पैसा गिनते देखा गया. फिर अचानक सारा कपड़ा खोलकर तालाब में कूद गया. तालाब में कूदने से पूर्व वह नशे की हालत में था. कुछ मिनट बाद ही उसका शव पानी के ऊपर आ गया. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है. उपस्थित लोगों ने शव निकालने में मदद करने वाले अभय और भोला की प्रशंसा की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही