Search

 
 
 

किरीबुरु : दो दिन से लापता करमपदा नायक टोला निवासी का शव पेड़ से झूलता मिला

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत करमपदा के नायक टोला निवासी नकुल नायक (36 वर्ष) का शव मिर्चिगड़ा गांव क्षेत्र में 25 जून की सुबह पेड़ से लटकता मिला. नकुल नायक 23 जून को अचानक घर से लापता हो गया था. लापता होने के बाद से करमपदा के लोग उसकी तस्वीर व आधार कार्ड सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप में डाल कर उसकी तलाश कर रहे थे. लेकिन आज सुबह मिर्चिगड़ा के ग्रामीणों ने नकुल नायक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता देखा. इसकी जानकारी गांव के मुंडा स्टीफन डांग को दी गई. इसके बाद मुंडा ने किरीबुरु थाना पुलिस को सूचना दी. किरीबुरु पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shopkeeper-in-custody-for-taking-more-money-from-liquor-drinkers-than-mrp-of-liquor/">आदित्यपुर

: शराब पीने वालों से शराब की एमआरपी से अधिक पैसे लेने पर दुकानदार हिरासत में
ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि नकुल नायक पहले एक खदान में मजदूरी करता था. खदान बंद होने से बेरोजगार हो गया था. वह बीते दिनों करमपदा-बंकर निर्माणाधीन सड़क पर बतौर मजदूर भी काम किया था. नकुल शादी-शुदा व तीन लड़कियों का पिता था. वह आर्थिक समस्या से ग्रस्त व मानसिक तनाव से गुजर रहा था. वह 23 जून को कुछ गलत व अनहोनी कदम उठाने के उद्देश्य से ही करमपदा से गायब हुआ था. शुक्रवार की रात उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस घटना से ग्रामीण मर्माहत हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही