Search

 
 
 

Kiriburu:  सारंडा सुवन छात्रावास के समीप डोभा में मिली मंगलवार से लापता कृष्णा करुवा की लाश

 
Kiriburu (Shailesh Singh):  किरीबुरु के करुवा बस्ती निवासी कृष्णा करुवा पिता स्व. नकुल करुवा का शव 2 नवम्बर को सारंडा सुवन छात्रावास के नीचे तालाबनुमा पानी (डोभा) में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. कई दिनों से शव पानी में डूबा होने से फूल व सड़ गया है. शव से काफी दुर्गंध आ रही है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

बीते धनतेरस के दिन अर्थात मंगलवार की शाम से कृष्णा करुवा लापता था. सूत्रों के अनुसार उसे काफी नशे की हालत में मंगलवार को मेघाहातुबुरु से उक्त घटनास्थल के बगल शॉर्टकट रास्ते किरीबुरु तरफ जाते देखा गया था. अधिक संभावना है कि नशे की हालत में खराब रास्ता की वजह से वह अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया होगा. इस तालाब (डोभा) में पानी भी अधिक नहीं अर्थात कमर तक है जिसमें समान्य लोग डूब नहीं सकते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बतौर ठेका मजदूर काम करता था कृष्णा

कृष्णा करुवा मेघाहातुबुरु सिविल विभाग के अधीन बतौर ठेका मजदूर के रूप में सफाईकर्मी का काम करता था. वह टाउनशिप एरिया में ठेला घुमाकर घर-घर से कचड़ा उठाव का काम करता था. उसके तापता होने की सूचना पत्नी द्वारा किरीबुरु थाना पुलिस को दी गई थी. जिसके बाद पुलिस निरंतर उसको तलाश रही थी. उसका मोबाइल का लोकेशन भी लिया गया था. आखिरी लोकेशन घटनास्थल तक मिला था. उसके बाद शायद पानी में गिरने की वजह से मोबाइल बंद हो गया था. पुलिस ने घटनास्थल पर भी काफी खोजबीन की थी. लेकिन शव पानी के अंदर होने की वजह से नहीं मिल पाया था. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/center-had-sent-a-proposal-for-financial-assistance-of-rs-1000-crore-hemant-did-not-show-interest-babulal/">केंद्र

ने 1000 करोड़ के वित्तीय सहायता का भेजा था प्रस्ताव, हेमंत ने नहीं दिखाई रूचीः बाबूलाल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही