Search

 
 
 

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु सेलकर्मी के बेटे का शव फंदे से लटकता मिला

 
Shailesh Singh Kiriburu :  सेल की मेघाहातुबुरु खदान के कर्मी दुर्गाचंद होनहागा के बेटे प्रेमचंद होनहागा का शव घर पर फांसी के फंदे से लटकता मिला. प्रेमचंद होनहागा ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रेमचंद होनहागा और उसकी मां दोनों अलग-अलग कमरे में सोये थे. सुबह जब मां उठी तो देखा कि बेटे का शव फांसी के पर लटका हुआ है.  घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. (पढ़ें, राजनयिक">https://lagatar.in/diplomatic-row-india-rejects-canadas-allegations-of-violation-of-international-rules/">राजनयिक

विवाद: भारत ने कनाडा के अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन के आरोप खारिज किये)

आत्महत्या की वजह नहीं चल पायी है पता

प्रेमचंद होनहागा की आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पायी है. हालांकि बताया जा रहा है कि प्रेमचंद होनहागा पिछले कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था.  किरीबुरु पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टंम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा. इसे भी पढ़ें : यमुना">https://lagatar.in/tragic-accident-on-yamuna-expressway-five-people-from-palamu-died/">यमुना

एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पलामू के रहने वाले पांच लोगों की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही