Search

Kiriburu : कातिकोड़ा तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

Kiriburu (Shailesh Singh) : जेटेया थाना अन्तर्गत कातिकोड़ा गांव स्थित तालाब से 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शनिवार की सुबह कातिकोड़ा गांव के तालाब के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव गांव के लोगों ने देखा. ग्रामीणों ने जेटेया थाना को इसकी सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृत अज्ञात व्यक्ति की उम्र 65 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु चाईबासा भेज दिया. शव से काफी बदबू आ रही थी तथा कीड़ा भी लगा हुआ था. संभावना जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया हो. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-women-of-sahara-garden-city-danced-in-sawan-mahotsav/">Adityapur

: सहारा गार्डेन सिटी की महिलाएं सावन महोत्सव में झूमीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp