Search

 
 
 

किरीबुरु : भाजपा सारंडा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय व सहमति बनाने का निर्णय

 
Kiriburu : भाजपा सारंडा मंडल अंतर्गत दुधबिला पंचायत के बेतेरकिया गांव में सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई. इसमें आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर कमेटी गठन, पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और सहमति बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि वार्ड, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और जिला परिषद सदस्य का एक-एक उम्मीदवार प्रत्येक सीट से उतारने का प्रयास किया जाएगा. कार्यकर्ताओं का जनता के साथ बेहतर संबंध व तालमेल स्थापित करना होगा. इसे भी पढ़ें : सीतारामडेरा">https://lagatar.in/sitaramdera-deadly-attack-his-return-home-after-winning-gambling-5800-rupees-snatched-in-gambling/">सीतारामडेरा

: जुआ जीतकर घर लौटते समय जानलेवा हमला, जुए में जीते 58 सौ रुपए की छिनतई
बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सिंह गिलुवा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य शम्भू हाजरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता नायक, भाजपा युवा मोर्चा जगन्नाथपुर विधानसभा के प्रभारी सह बड़ाजामदा मुखिया राजा तिर्की, मंडल प्रभारी जीतेन्द्र गुप्ता, मुखिया रानी तिरिया, पंचायत प्रभारी हेमंत कुमार गोप, वरीष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र प्रधान, पप्पू गौड़, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल महाकुड़, राजेन्द्र पान, गुरूचरण केराई, अमृत प्रसाद, गुरूचरण तिरिया, प्रभाकर महापत्रा, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजू कैवर्त, लक्षण केराई, सुशील गौड़, जगदीश गौड़, रमेश गौड़ समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही