Search

 
 
 

किरीबुरु : आस की बैठक में जंगल बचाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी समन्वय समिति, झारखण्ड (आस) की बैठक नन्दपुर में संयोजक सुशील बारला की अध्यक्षता में की गई. बैठक में ग्राम-सभाओं को सशक्त बनाने, जंगलों को आग से बचाने, विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार को रोकने, ग्रामीणों की मौलिक सुविधाओं को लेकर संघर्ष करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के संयोजक सुशील बारला ने कहा कि ग्राम-सभाओं के द्वारा ही गांव का समुचित विकास संम्भव है. इसलिए हमें ग्राम-सभाओं को सशक्त बनाना है. इसके लिए हमें लगातार जागरूकता अभियान चलाना है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-minister-banna-recommends-fee-waiver-for-daughters-of-disabled-auto-drivers/">आदित्यपुर

: दिव्यांग ऑटो चालक की पुत्रियों की फीस माफी के लिए मंत्री बन्ना ने की अनुशंसा
उन्होंने कहा कि ग्राम-सभाओं के माध्यम से ही हमें वनों को संरक्षित करना है और जंगल को जलने से बचाना है. इसके लिए वनाधिकार समितियों को भी जागरूक करना होगा. ग्राम-सभाओं के माध्यम से ही हम सभों विकास योजनाओं में होने वाली भ्रष्टाचार को रोक सकते हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल एवं झारखण्ड राज्य बने 23 साल बीतने के बाद भी यहां के लोग मौलिक सुविधाओं से वंचित हैं. इसे भी पढ़ें : 1250">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-30-people-including-kanhaiya-khudania-in-illegal-mining-case-worth-rs-1250-crore/">1250

करोड़ के अवैध खनन केस में कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को ईडी ने भेजा समन
इसके लिए हमें आवाज बुलन्द करना होगा. बैठक को शांन्तिएल कांडायबुरु, सुखराम कन्डुलना, नरेन्द्र केरकेट्टा, इस्राइल बरजो, नेल्शन लुगुन, बलदेव जाते ने भी सम्बोधित किया. बैठक में सर्वसम्मति से जन समस्याओं के समाधान को लेकर प्रखण्डवार धरना करने एवं 20 मार्च को मनोहरपुर में मरंग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही