Search

 
 
 

किरीबुरू : सांसद व जिप सदस्य के प्रयास से विभिन्न गांवों में कराया जा रहा डीप बोरिंग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : जल जीवन मिशन योजना के तहत नोवामुंडी प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में सांसद गीता कोड़ा एवं जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी के प्रयास से डीप बोरिंग का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ किया गया. इस क्रम में लिपुंगा, राईका गांव में प्रत्येक 20 घर की आबादी पर एक-एक डीप बोरिंग का कार्य पूरा किया गया. इसके बाद मशीन को लऊवा एवं नुईया गांव में भेजा गया है. जहाँ डीप बोरिंग का कार्य प्रारम्भ किया गया.

गांवों में पेयजल की समस्या पूर्व से थी - जिप सदस्य

[caption id="attachment_667256" align="aligncenter" width="258"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/BORING-KIRIBURU4.jpg"

alt="" width="258" height="238" /> लिपुंगा गांव में डीप बोरिंग कार्य करवाती जीप सदस्य देवकी कुमारी[/caption] जिप सदस्य देवकी कुमारी ने कहा कि उक्त गांवों में पेयजल की भारी समस्या पूर्व से थी. लोग भीषण गर्मी में एक-दो किलोमीटर दूर पैदल जाकर नदी-नाला से पानी लाने को मजबूर थे. ग्रामीणों ने अपनी समस्या को सांसद गीता कोड़ा और मेरे पास रखा था. लेकिन सांसद के बेहतर प्रयास की वजह से उक्त सभी गांवों में चरणबद्ध तरीके से डीप बोरिंग कराने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. प्रयास यह है कि कोई भी घर पानी की समस्या से नहीं जूझे. ग्रामीणों को उनके घर के सामने हीं आसानी से पानी मिल सके. इस दौरान लिपुंगा गांव के मुंडा चरण चाम्पिया, दारा सिंह चाम्पिया, जयपाल चाम्पिया, दुलु चाम्पिया, जर्मन चाम्पिया, रिकेश अग्रवाल, दिलावर शाह के अलावे विभिन्न गांवों के ग्रामीण मौजूद थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही