Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दीप एकादश ने गुल्लू एकादश को हराया

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित दूसरे टी-10 डे-नाईट ओपेन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दीप एकादश ने गुल्लू एकादश को हराया. एकतरफा मुकाबले में दीप एकादश ने गुल्लू एकादश को 73 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये दीप एकादश ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन बनाये. जिसमें सुमित बागती ने 2 छक्का 7 चौके की मदद से 31 गेंद में 53 रन तथा कांडे मुंडा ने 4 छक्का व 2 चौका की मदद से 16 गेंद में 37 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुल्लू एकादश ने 8.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 39 रन हीं बना सकी. विजेता टीम के खिलाड़ी मानस पात्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उसने 2 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिये. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-measles-rubella-vaccine-given-to-children-of-sanjivani-academy/">कोडरमा

: संजीवनी अकादमी के बच्चों को दिया गया खसरा-रूबेला का टीका

तीसरे मुकाबले में एमजी स्पोर्टिंग ने दीप एकादश को हराया

दूसरे मुकाबले में एमजी स्पोर्टिंग चम्पुआ ने राइजिंग स्टार जोड़ा को छह विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये राइजिंग स्टार ने 7 ओवर में 7 विकेट खोकर 25 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुये एमजी स्पोर्टिंग ने 4.1 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की. विजेता टीम के खिलाड़ी राजेश्वर सिंह को मेन ऑफ द मैच चुना गया. तीसरे मुकाबले मे एमजी स्पोर्टिंग ने दीप एकादश को 40 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये एमजी स्पोर्टिंग ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 89 रन बनाये. जिसमें अमजद ने 2 छक्का 3 चौका की मदद से 15 गेंद में 30 रन तथा राहुल नायक ने 1 छक्का व 3 चौके की मदद से 14 गेंद में 21 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुये दीप एकादश ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 51 रन हीं बना सकी. इसमें विजेता टीम के खिलाड़ी राजेश्वर सिंह को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया. राजेश्वर ने 2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिये.

प्रतियोगिता में 32 टीमें ले रही है भाग

इस प्रतियोगिता में झारखंड-ओडिशा की 32 टीमें भाग ले रही है. विजेता टीम को 50 हजार रूपये व ट्रॉफी तथा उप विजेता को 30 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी के अलावे बेहतर खिलाड़ियों के लिये अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित है. इस दौरान महाप्रबंधक दीपेन लोहार, इशान सिंह कठोते, चंदन, नागेश झा, अनमोल पांडेय, फरहान आलम, जशांक बोहरा, सुचीत, सत्यम कुमार, विश्वजीत मुखर्जी, विक्की, हर्ष राय, अजय सांडिल, युधिष्ठिर महाकुड़, आलम अंसारी आदि सैकड़ों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-employee-leader-will-retire-on-april-30-felicitation-ceremony-on-may-2/">आदित्यपुर

: कर्मचारी नेता 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत, 2 मई को अभिनंदन समारोह
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही