Search

 
 
 

किरीबुरु : सेलकर्मियों को एक माह का वेतन के बराबर बोनस देने की मांग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बोनस से जुड़े मामले को लेकर सेल के स्टील प्लांटों, खदानों समेत तमाम इकाइयों में कार्य करने वाले सेलकर्मियों की नजर 24 सितम्बर को 11 बजे से दिल्ली में होने वाली एनजेसीएस की बैठक पर टिकी हैं. संभावना जताई जा रही है कि उस बैठक में कोई नतीजा निकले. इस संबंध में भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ के कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सह सेल के एसईएसबीएफ ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य संतोष कुमार पंडा ने कहा कि सेल प्रबंधन ने पिछली बैठक में बीते वर्ष की तरह हीं 21 हजार रुपए देने की बात कही थी. लेकिन बाद में वह एक हजार रुपए बढ़ाकर 22 हजार रुपए तक बोनस देने को तैयार हुई थी. लेकिन इतने कम बोनस पर महासंघ समेत अन्य मजदूर संगठन कतई तैयार नहीं हैं. पिछली बैठक में बीएमएस ने सभी सेलकर्मियों को एक माह का वेतन (बेसिक+डीए) के बराबर बोनस देने की मांग की थी, जबकि कुछ ट्रेड यूनियन पिछली बोनस का चार गुणा अधिक देने की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-worship-of-maa-durga-is-being-held-in-purana-bazar-since-1924-artisans-of-bengal-engaged-in-making-grand-pandal/">चाकुलिया

: पुराना बाजार में वर्ष 1924 से हो रही मां दुर्गा की पूजा, भव्य पंडाल बनाने में जुटे बंगाल के कारीगर
इस पर कोई सहमति नहीं बन पाई. अब 24 सितम्बर की बैठक में सभी ट्रेड यूनियन एक मत होकर सेल प्रबंधन के पास अपना पक्ष रखेंगे और बोनस को लेकर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे. देखना होगा कि प्रबंधन तैयार होता है या नहीं. दूसरी तरफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न मजदूर संगठन बतौर बोनस 63 हजार रूपये की मांग सेल प्रबंधन के पास रख सकते हैं, क्योंकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सेल प्रबंधन को तीन से चार गुणा शुद्ध लाभ हुआ है. ऐसे में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सेलकर्मियों को कम से कम तीन गुणा अधिक बोनस पाने का अधिकार है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही