Search

 
 
 

किरीबुरु : बाल सहायता केंद्र मनोहरपुर को सुचारु ढंग से चलाने की मांग

 
  • छात्र यूनियन ने उपायुक्त को लिखा पत्र
Kiriburu (Shailesh Singh) : जिला प्रशासन के प्रयास से बाल संरक्षण मुद्दों में बेहतर कार्य करने के उद्देश्य से संचालित बाल सहायता केन्द्र, मनोहरपुर को सुचारू रूप से चलाने, इस कार्यालय में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के बच्चों हेतु कैरियर काउंसलिंग विकसित करने हेतु झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के प्रभारी हेड गोवर्धन ठाकुर ने उपायुक्त को पत्र लिखा. उन्होंने कहा कि सारंडा क्षेत्र के काफी सारे बच्चें स्कूलों एवं कॉलेजों से परीक्षा पास होने के उपरांत नौकरी के तलाश में लग जाते है. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-champai-soren-inspected-kantatoli-and-sirmtoli-flyovers/">मुख्यमंत्री

चंपाई सोरेन ने कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर का किया निरीक्षण
उनका करियर काउंसलिंग स्कूलों में शिक्षा के साथ ही चलते रहना चाहिए ताकि परीक्षा पास हो जाने के बाद आगे की तैयारी वो कर सकें और उनका पलायन अन्य राज्यों में नही हो पाये. इस प्रकार का कैरियर काउंसलिंग स्कूलों में नहीं होता है, चूंकि हमारा पहला प्रखण्ड है कि कुछ समयों से यहां बच्चों के अधिकारों के बीच बेहतर रोजगार हेतु कैरियर काउंसलिंग के बारे में बाल संरक्षण सहायता केन्द्र में पदस्थापित कर्मी द्वारा मनोहरपुर स्थित आइटीआई के बच्चों की बीच दी गयी है. परन्तु इस प्रकार का कन्सेप्ट थ्योरी वर्तमान परिदृश्य में झारखण्ड के किसी भी जिले में नही कराया गया है. इसे भी पढ़ें : चेक">https://lagatar.in/check-bounce-case-actress-ameesha-patel-ready-to-pay-the-money-will-return-rs-2-crore-75-lakh/">चेक

बाउंस केस: अभिनेत्री अमीषा पटेल पैसे देने के लिए हुई तैयार, 2 करोड़ 75 लाख करेंगी वापस
जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित मनोहरपुर स्थित कार्यालय बाल सहायता केन्द्र के डॉ० कृष्णा कुमार तिवारी द्वारा बच्चों के अधिकार के साथ-साथ उनको शिक्षा से जोडने हेतु कैरियर काउंसलिंग के बारे में भी बेहतर जानकारी हमलोगों के समक्ष दी गयी है. वर्ष 2021 से पूर्व बाल संरक्षण विषयों पर हमारे स्टूडेन्ट यूनियन को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं थी. आपके अधीनस्थ पदस्थापित कर्मियों के नियमित मार्गदर्शन से हम स्टूडेन्ट यूनियन को नियमित सहयोग प्राप्त हो रहा है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-religious-rituals-begin-at-sri-sri-tarakeshwar-shiva-temple/">बहरागोड़ा

: श्री श्री तारकेश्वर शिव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू
नजदीकी संपर्क एवं प्रबंधन संसाधन प्रणाली द्वारा गरीब और असहाय परिवारों के बच्चों की आवेदन नजदीकी कार्यालय में जमा हो रही है. प्रखण्डों में स्पोन्सरशिप योजना से आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है. बच्चों के किसी भी मामलें में थाने जाने की जरूरत नही पड़ रही है. यहां पदस्थापित कर्मियों द्वारा मामलों का निपटारा आसानी से हो जाती है. पदस्थापित कर्मचारियों का कुशल कार्य एवं व्यवहार से हमलोग आसानी से कार्यालय में संपर्क स्थापित कर बाल विवाह, लापता बच्चों तथा माईग्रेशन हो रहे कम उम्र के बच्चों को विद्यालय में शिक्षा से जोडे है. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-police-arrested-youtube-channel-hacker/">मेदिनीनगर

: पुलिस ने यूट्यूब चैनल हैकर को किया गिरफ्तार
बाल संरक्षण केन्द्र के सहयोग से बाल अधिकार कानून जागरूकता के साथ-साथ बच्चों का यौन शोषण में भी कमी आई है. हम आशा करते हैं कि आपके मार्गदर्शन से कार्यालय को सुचारू रूप से संचालन के साथ-साथ आपके अधीनस्थ कार्यरत कर्मी के कुशल नेतृत्व में स्कूल, कॉलेजों तथा आइटीआई में कैरियर काउंसलिंग विकसित अथवा सेवा उपलब्ध कराने हेतु अपने स्तर से कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि इस प्रकार का प्रयोग से राज्य के प्रत्येक प्रखण्डों में भी विकसित हो सकें. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही