Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : अंकुआ कांड के आरोपी को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : अंकुआ कांड में निर्ममता पूर्वक मारी गई एस्पायर संस्था में कार्य करने वाली युवती के हत्यारे की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की गई. इसे लेकर सारंडा के छोटानागरा पंचायत के ग्रामीणों एवं छोटानागरा महिला आजीविका ग्राम संगठन की 14 महिला समूहों की महिलाओं ने बहुउद्देसीय भवन में बैठक की. बैठक का शुभारम्भ युवती की मृत आत्मा को शांति देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. तत्पश्चात सभी ने इस घटना की घोर निंदा की. सभी ने एक स्वर में जिला पुलिस-प्रशासन को घटना में शामिल अपराधी को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम एवं मृतका के परिजन को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-untimely-demise-of-bjp-ajja-morcha-district-vice-president/">आदित्यपुर

: भाजपा अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का असामयिक निधन

फांसी की सजा दी जाए आरोपी को

मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन करने की बात कही गई. उन्होंने कहा कि मृतका सारंडा में ग्रामीणों के गरीब बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य बेहतर करने चुर्गी स्कूल आयी थी. ऐसे कार्यों में लगे लोगों की सुरक्षा व सहयोग देना हम सभी का फर्ज है. लेकिन दुःख की बात है कि हमारे सारंडा क्षेत्र में हीं नेक कार्य करने वाली युवती की हत्या व दुष्कर्म किया गया. इससे घृणित कार्य कुछ और नहीं हो सकता. ऐसे अपराधी को पुलिस फांसी का सजा दिलाये. सभी ने कहा कि इस घटना में शामिल अपराधी को छिपाने और उसे बचाने का कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करे. बैठक में छोटानागरा के मुंडा बिनोद बारीक, पूर्व जीप सदस्य बामिया माझी, समाजसेवी सुशेन गोप, पंकज दास, बिरेन्द्र साहू, मोहन हंसदा, अविनाश खंडाईत, बिमला देवी, शकुन्तला देवी, नीशा तांती आदि 50 से अधिक लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-untimely-demise-of-bjp-ajja-morcha-district-vice-president/">आदित्यपुर

: भाजपा अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का असामयिक निधन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही