Search

 
 
 

किरीबुरू : मच्छर जनित बीमारियों से निजात दिलाने की मांग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गांवों में बढ़ते मलेरिया व डेंगू के प्रकोप से सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम एवं विभिन्न गांवों के मुंडा व ग्रामीण परेशान हैं. सभी ने मच्छरों, मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा एवं चिड़ियां प्रबंधन के अलावे टीएसएलपीएल खदान प्रबंधन से अपने-अपने प्रभावित गांव में जरूरी कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने उक्त खदान प्रबंधनों के अलावे सरकार के स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सारंडा के गांवों में मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए डीडीटी समेत तमाम प्रकार के जरूरी दवाओं का छिड़काव किया जाए. साथ ही फॉगिंग मशीन से रसायन युक्त धुआं का छिड़काव कराया जाए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-womans-health-deteriorated-due-to-snake-bite-admitted-to-hospital/">चक्रधरपुर

: सर्पदंश से महिला की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चिकित्सा शिविर आयोजित करने की मांग

लागुड़ा देवगम ने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीणों के बीच लंबे समय से मच्छरदानी का वितरण नहीं किया गया है. मलेरिया प्रभावित सारंडा के गांवों में स्वास्थ्य विभाग व तमाम खदान प्रबंधन कोई भी कार्यक्रम नहीं चला रही है. इससे मलेरिया का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है. सारंडा के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का भारी अभाव है. ऐसे में निरंतर चिकित्सा शिविर का आयोजन करते रहने की जरूरत है. इस दौरान राजेश सांडिल, वीर सिंह हांसदा, गोपी बोदरा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही