Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सेल की खदानों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की मांग

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा जंगल के छोटानागरा पंचायत अंतर्गत जोजोगुटू गांव में मान सिंह चाम्पिया की अध्यक्षता में रविवार को शिक्षित बेरोजगारों की विशेष बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में सारंडा के विभिन्न गावों के दर्जनों मैट्रिक व आइटीआई पास बेरोजगारों के अलावे छोटानागरा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम भी शामिल थी. इसमें उपस्थित बेरोजगारों ने सेल की गुवा, चिड़िया, किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु खदानों के लिए निकाली गई बहाली का विरोध किया. इसके बाबत मुखिया मुन्नी देवगम, मान सिंह चाम्पिया, राजेश सांडिल, बामिया माझी आदि ने बताया कि उक्त खदानों के लिये निकाली गई बहाली डिप्लोमा, बीटेक आदि उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले लोगों के लिए है. इससे उक्त खादानों से प्रभावित एवं सारंडा के शिक्षित बेरोजगारों को लाभ नहीं होगा. यहां के बेरोजगार नौकरी से वंचित रहेंगे. उन्होंने सेल प्रबंधन, सरकार व प्रशासन से मांग किया है कि उक्त खादानों में बडे़ पैमाने पर पूर्व की तरह तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की बहाली निकाली जाए, जिसमें न्यूनतम योग्यता मैट्रिक एवं आइटीआई हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-ban-on-fireworks-drums-and-drums-in-gurudwara-elections/">जमशेदपुर

: गुरुद्वारा चुनावों में आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों पर पाबंदी की मांग

क्षेत्र में नहीं है उच्च शिक्षा की व्यवस्था 

बेरोजगारों ने कहा कि सारंडा के गांवों में प्रारम्भ से ही उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. सेल ने अपने सेलकर्मियों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने हेतु अपने टाउनशिप क्षेत्र में 12वीं तक की स्कूलें अवश्य खोल रखी है. लेकिन अपने खदान से प्रभावित गांव क्षेत्र में एक भी ऐसी स्कूलें नहीं खोली है. अत्यंत गरीबी के बावजूद यहां के युवक विकट परिस्थिति में मैट्रिक एवं आइटीआई ही कर पा रहे हैं. सेल की खदानों में सबसे ज्यादा कार्य चतुर्थ श्रेणी के सेलकर्मी, खासकर ठेका मजदूर कर रहे हैं. ठेका मजदूरों का शोषण बडे़ पैमाने पर जारी है. चतुर्थ श्रेणी के हजारों पद उक्त तीनों खादानों में रिक्त है. इसके बावजूद बहाली नहीं ली जा रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dr-shadangi-honored-on-the-death-anniversary-of-janaki-ballabh-patnaik/">बहरागोड़ा

: जानकी बल्लभ पटनायक की पुण्यतिथि पर डॉ षाड़ंगी हुए सम्मानित

स्थानीय युवाओं की सीधी नियुक्ति की मांग

उन्होंने मांग की है कि चतुर्थ श्रेणी के रिक्त तमाम पदों पर खादान से प्रभावित गांवों अथवा सारंडा क्षेत्र के बेरोजगारों की सीधी नियुक्ति ली जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो सारंडा के सभी शिक्षित बेरोजगार सेल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार एवं आर-पार की लड़ाई लड़ने को विवश हो जाएंगे. प्रबंधन जो बहाली निकाली है उसका विरोध किया जाएगा. इस बैठक में ब्रजेश नायक, सुरेश कुमार नाग, धन सिंह चाम्पिया, गोपाल हंसदा, जगन्नाथ गुडि़या, सुनील देवगम, दासो देवगम, मनोज सांडिल, कोय देवगम, लक्ष्मण देवगम, डोका सुरीन, बमोर चाम्पिया, गुरा चाम्पिया, संदीप दास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही