: जिले के स्थापना अनुमति उच्च विद्यालयों ने की इंटरमीडिएट में एडमिशन पर चर्चा
किरीबुरू : जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग हुई तेज, बुद्धिजीवियों ने की बैठक
Kiriburu (Shailesh Singh) : पटाजैंत आदिवासी टोला स्थित सामुदायिक भवन में प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति जैंतगढ़ की एक बैठक जगन्नाथपुर प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ती की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के मानकी, मुंडा, डकुवा, पंचायत प्रतिनिधि के अलावे बुद्धिजीवी एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग काफी पुरानी है, जिस समय यह मांग उठी थी उस समय वे सर्विस में थे. उस समय भी उन्होंने समर्थन दिया था और अब भी उनका पूर्ण समर्थन है. प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संदेश सरदार ने कहा कि जब विशेष परिस्थितियों में गुदड़ी क्षेत्र के छह पंचायतों को मिलाकर नए प्रखंड का निर्माण हो सकता है, तो सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे 8 से 10 पंचायतों को मिलाकर नया प्रखंड क्यों नहीं बनाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-permission-to-set-up-high-schools-of-the-district-discussed-admission-in-intermediate/">जमशेदपुर
: जिले के स्थापना अनुमति उच्च विद्यालयों ने की इंटरमीडिएट में एडमिशन पर चर्चा
: जिले के स्थापना अनुमति उच्च विद्यालयों ने की इंटरमीडिएट में एडमिशन पर चर्चा
Leave a Comment